लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जातिगत गणित को मजबूत करने और संगठनात्मक तैयारी को धार देने के लिए एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने अपने बहुखंडी आवास पर धोबी समाज की विशेष बैठक बुलाई। बैठक में जिले-जिले से आए प्रतिनिधियों, समाज के प्रमुख लोगों और युवाओं ने भाग लिया। बैठक में सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि राज्य की राजनीति में हर समाज की भूमिका अहम है, लेकिन धोबी समाज को उसका उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। हम आज अपने समाज की वजह से ही यहां पर हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाले समय में समाज को संगठित होकर आगे आना होगा, तभी नीति-निर्माण में उसकी भागीदारी बढ़ सकेगी।
क्या है आगे का प्लान
उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड स्तर पर समितियां बनाने, सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और युवाओं को शिक्षा तथा कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने का आह्वान किया। चौधरी ने यह भी आश्वासन दिया कि समाज की समस्याओं आरक्षण, रोजगार, आवास और व्यवसाय से जुड़ी दिक्कतों को सरकार और सदन में मजबूती से उठाया जाएगा। बैठक के अंत में विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए तथा आने वाले दिनों में क्षेत्रवार संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। प्रतिभागियों ने कहा कि इस तरह की बैठकों से समाज में जागरूकता और एकजुटता बढ़ती है।
एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि आगामी वर्ष 23 फरवरी को संत गाडगे की जयंती पर उनको भारत रत्न दिलाने की मांग उठाएंगे। हालांकि, इस बैठक में डॉक्टर सुरेंद्र चौधरी सदस्य विधान परिषद के साथ गुलाब देवी मध्यमिक शिक्षा मंत्री, बंबा लाल दिवाकर , विधायक,संजीव दिवाकर, विधायक, जयमंगल कन्नौजिया विधायक सम्मिलित होने वाले थे, लेकिन सदन की व्यस्तता से खाली सुरेंद्र चौधरी ही पहुंचे। जिला स्तरीय कार्यकर्ताओ के बीच समाज के उत्थान का नारा बुलंद किया गया।
बताते चलें कि ब्राह्मण समाज की बैठक हुई पहले क्षत्रिय समाज ने कुटुंब बैठक की थी। अब ब्राह्मण बैठक किये और इसके बाद धोबी समाज भी एकजुट होकर अपनी मांग को आगे बढ़ा रहा है।
