शहर

Delhi : जाफरपुर की घटना पर महाबल मिश्रा का आरोप-पूर्वांचलियों, बिहारियों को अपमानित करती है BJP

महाबल मिश्रा ने गुरुवार को आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के इशारे पर दिल्ली में बिहारी-पूर्वांचलियों को निशाना बनाया जा रहा है। 25 अप्रैल को जाफरपुर में हुई घटना का जिक करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि युवक को बिहार का रहने वाला जानकर पुलिसकर्मी ने उस पर गोली चलाई।

Image

आम आदमी पार्टी के नेता महाबल मिश्रा।

Delhi News: दिल्ली के जाफरपुर में युवक की गोली मारकर की गई हत्या पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता महाबल मिश्रा ने गुरुवार को आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के इशारे पर दिल्ली में बिहारी-पूर्वांचलियों को निशाना बनाया जा रहा है। 25 अप्रैल को जाफरपुर में हुई घटना का जिक करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि युवक को बिहार का रहने वाला जानकर पुलिसकर्मी ने उस पर गोली चलाई। उन्होंने कहा कि सालों से भाजपा के लोग दिल्ली में रह रहे पूर्वांचलियों को ‘गंदा, बिहारी, विकास रोकने वाला’ कह कर अपमानित कर रहे हैं। मिश्रा ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी और एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग की।

समाज में फैल रही नफरती भावना-महाबल

पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधि करते हुए महाबल मिश्रा ने कहा कि 'दिल्ली के जाफरपुर क्षेत्र में 25 अप्रैल की रात को जो घटना घटी, वह बहुत दुखद है। जिस तरह बिहारी शब्द का उपयोग करके नफरत पैदा करने वाली बात की गई और गोली मारी गई, यह बहुत ही कष्ट की बात है। इस घटना में पांडव नाम के लड़के की मौत हो गई है और शंकर नाम का लड़का गंभीर हालत में दीनदयाल अस्पताल में भर्ती है। इस तरह की नफरती भावना पहले समाज में थी, लेकिन अब प्रशासन में भी दिखाई देने लगी है।'

पीड़ित परिवार के सदस्य को नौकरी दे सरकार

महाबल मिश्रा ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों ने मेहनत-मजदूरी करके दिल्ली को मजबूत करने में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया है। वे यहां सिर्फ आईएएस, आईपीएस, पत्रकार या नेता बनकर नहीं आए हैं, बल्कि यहां मेहनत-मजदूरी करके दिल्ली को आगे बढ़ाने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। महाबल ने मांग की कि भाजपा इस बात पर ध्यान दे कि भविष्य में इस तरह की घटना न घटे। आरोपी पुलिस अधिकारी पर अविलंब और त्वरित कार्रवाई हो। पीड़ित परिवार किराए के मकान में रहता है, और घर चलाने वाला सिर्फ पांडव ही था। आम आदमी पार्टी सरकार से मांग करती है कि उस परिवार के किसी एक व्यक्ति को नौकरी दी जाए और उन्हें एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए, जिससे उस परिवार की स्थिति सुधर सके।

पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा कोई भाजपाई-विनय मिश्रा

AAP के पूर्व विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि भाजपा का पूर्वांचल प्रेम सबके सामने है। परिवार में हादसा हुए चार दिन हो गए हैं, लेकिन सरकार का कोई भी नुमाइंदा अभी तक वहां नहीं पहुंचा है। भाजपा के परिवहन मंत्री बिहार से आते हैं, लेकिन दिल्ली परिवहन निगम की किसी बस पर उनकी तस्वीर नहीं है; वहां केवल मुख्यमंत्री की तस्वीर है। छठ में भी सबने देखा कि मैली और सीवर जैसी यमुना में किस तरीके से भाजपा ने हमारी भावनाओं के साथ खेला, हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ किया और हमारे लोगों को उस सीवर के पानी में डुबकी लगवा दी।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article