शहर

Bijnor News: UP के SHO साहब का कमाल, AK-47 को बना दिया 'खिलौना' अब जाकर खुला राज तो हो गए निलंबित

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में तैनात पुलिस अधिकारी सत्येंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। सत्येंद्र सिंह पर आरोप है कि उन्होंने AK-47 को खिलाना बताकर, आरोपी को क्लीन चिट दे दी थी।

Image

Bijnor News: उत्तर प्रदेश में पुलिस ने एक-47 को बता दिया खिलौन (प्रतीकात्मक फोटो- Canva)

Bijnor News: उत्तर प्रदेश में पुलिस के एक अधिकारी ने गजब का ही कारनामा किया है। पुलिस ने एक-47 को खिलौना बताकर क्लीन चिट दे दिया। अब जाकर यह मामला खुला है और पुलिस अधिकारी के खिलाफ एक्शन लिया गया है। मामला बिजनौर का है। इस मामले में अब यूपी ATS जांच कर रही है।

एके-47 राइफल और हथगोले को बताया खिलौना

आधिकारिक जानकारी के अनुसार एके-47 राइफल और हथगोले के कथित प्रदर्शन से जुड़े वीडियो के वायरल होने के मामले में आरोपी को क्लीन चिट देने पर एक पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक पुलिस क्षेत्राधिकारी को पद से हटा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि यह वीडियो पिछले साल नवंबर में सामने आया था। वीडियो में मेरठ के मवाना क्षेत्र के सथला गांव का निवासी आकिब, जो वर्तमान में दुबई में है, कथित तौर पर एके-47 राइफल और हथगोले का प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा है।

आरोपी को दे दी क्लीन चिट

वीडियो वायरल होने के बाद नांगल थाने में उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने मामला दर्ज किया था। तत्कालीन थाना प्रभारी और जांच अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने आकिब का बयान दर्ज कर अंतिम रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें कहा गया कि वीडियो में दिखाए गए हथियार खिलौने थे। इसके आधार पर उसे क्लीन चिट मिल गई।

ATS के हवाले जांच

पुलिस के अनुसार, हालिया घटनाक्रम में आकिब के कुछ संदिग्ध संबंध सामने आए हैं। इसके बाद मामले की जांच आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) को सौंप दी गई है। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि तत्कालीन थाना प्रभारी एवं जांच अधिकारी सत्येंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है, जबकि पुलिस क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article