शहर

नासिक: ब्लैकमेलिंग से परेशान हो बुजुर्ग पहुंचा पुलिस के पास, यौन शोषण के आरोप में हो गया गिरफ्तार

नासिक का एक बुजुर्ग बैल्कमेलिंग से बचने के लिए पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो पता चला कि बुजुर्ग कई महिलाओं का यौन शोषण कर चुका है। उन्हीं यौन शोषण का वीडियो आरोपियों के पास था।

Image

नासिक में यौन शोषण के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो- canva)

महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक अजीब ही वाक्य सामने आया है, यहां एक बुजुर्ग थाने में ब्लैकमेलिंग की शिकायत लेकर थाने पहुंचा और खुद यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार हो गया। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार बुजुर्ग के साथ ब्लैकमेलिंग, उसके वीडियो को लेकर हो रही है। वीडियो में बुजुर्ग ही यौन शोषण कर रहा था। बुजुर्ग के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बुजुर्ग के 121 अश्लील वीडियो

दरअसल बुजुर्ग द्वारा दर्ज कराई गई वसूली की शिकायत की जांच उस समय नया मोड़ ले गई, जब ब्लैकमेल के आरोपियों से बरामद मोबाइल फोन, पेनड्राइव और टैबलेट की जांच में शिकायतकर्ता के ही 121 अश्लील वीडियो सामने आए। पुलिस के अनुसार, मामले में एक महिला पीड़िता के सामने आने के बाद बुजुर्ग को ही यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

ब्लैकमेलिंग के आरोप में 4 गिरफ्तार

इससे पहले सतपुर इलाके में बुजुर्ग के कार्यालय से कथित तौर पर टैबलेट चोरी करने और निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 12 लाख रुपये की उगाही करने की कोशिश के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, दो पेन ड्राइव और एक मेमोरी कार्ड जब्त किया। इन उपकरणों की जांच में शिकायतकर्ता रवींद्र गणपत एरंडे के महिलाओं और परिचितों से जुड़े 121 आपत्तिजनक वीडियो क्लिप मिले।

नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण

मामले में एक महिला ने एरंडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसने उसके बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई बार अलग-अलग होटलों में उसका यौन उत्पीड़न किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एरंडे को भारतीय न्याय संहिता (BNS), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 69 समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि उसने कथित तौर पर कई महिलाओं का यौन शोषण कर उनके अश्लील वीडियो बनाए थे। पुलिस ने अन्य संभावित पीड़िताओं से आगे आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!