शहर

Supaul: नर्सरी क्लास के बच्चे ने सीनियर स्टूडेंट को मारी गोली, बैग में बंदूक छिपाकर पहुंचा स्कूल; पिता संग आरोपी छात्र फरार

बिहार के सुपौल में एक नाबालिग छात्र ने अपने सीनियर पर गोली चला दी। घटना से पूरे स्कूल में अफरातफरी मच गई। छात्र ने गोली क्यो चलाई अभी इसका कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है-

Image

नाबालिग छात्र ने सीनियर को मारी गोली

Photo : Twitter

Supaul: बिहार के सुपौल जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है, जहां एक स्कूल में सुबह प्रार्थना सभा के समय एक आठ साल के छात्र ने अपने से दो साल सीनियर छात्र को गोली मार दी। इस घटना से पूरे स्कूल में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गोली छात्र के हाथ में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। हालांकि, छात्र ने गोली क्यों चलाई इसका कारण अभी सामने नहीं आ सका है।

छात्र ने सीनियर पर चलाई गोली

जानकारी के अनुसार घायल छात्र मोहम्मद आसिफ दूसरे वर्ग का छात्र है। घायल अवस्था में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र का है। जहां आठ साल के छात्र ने अपने से दो साल सीनियर छात्र पर गोली चला दी। इसके बाद घायल छात्र को तत्काल इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना से स्कूल में मची अफरातफरी

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को लाल पट्टी स्थित एक प्राइवेट बोर्डिंग स्कूल में एक छात्र ने दूसरे छात्र को गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल छात्र मोहम्मद आसिफ को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पहले से बेहतर बताई जा रही है। इस घटना के बाद स्कूल में अफरा तफरी की स्थिति बन गई। घायल छात्र के परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल में तोड़फोड़ कर हंगामा किया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी छात्र के पिता को जब स्कूल में बुलाया गया तो वो अपने बेटे और हथियार को लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी छात्र पिस्तौल अपने बैग में लेकर आया था। हालांकि, घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!