शहर

कांवड़िये की गोली मारकर हत्या, बाबा गरीबनाथ धाम जल चढ़ाने जा रहे थे; कावड़ियों में भारी आक्रोश

Baba Garibnath Dham Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में बाबा गरीबनाथ मंदिर जल चढ़ाने जा रहे कांवड़िये गोलू कुमार की गोली मारकर हत्या। पुरानी रंजिश के शक में पुलिस जांच और छापेमारी में जुटी।

Image

कांवड़िये की गोली मारकर हत्या, बाबा गरीबनाथ धाम जल चढ़ाने जा रहे थे; कावड़ियों में भारी आक्रोश

Muzaffarpur Kanwariya Murder: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक करने जा रहे 25 वर्षीय कांवड़िये गोलू कुमार की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों व कांवड़ियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

गंडक नदी से जल लेकर लौटते वक्त अपराधियों ने बोला हमला

पुलिस और स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पारू थाना क्षेत्र के गोसाईं टोला निवासी रवींद्र कुमार सिंह के पुत्र गोलू कुमार (25) के रूप में हुई है। वह करीब 60 कांवड़ियों के समूह के साथ नारायणी (गंडक) नदी से जल लेकर बाबा गरीबनाथ मंदिर जा रहा था। तभी देवरिया-जगड़िया मुख्य मार्ग पर ब्रह्मपुर खखन गांव और गोसाईं टोला के समीप अचानक पहुंचे बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोलू को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लहूलुहान युवक को इलाज के लिए सरैया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुरानी रंजिश का मामला, पुलिस कर रही छापेमारी

मामले की जानकारी देते हुए सरैया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अभिजीत कौर ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि रविवार सुबह के समय किसी बात को लेकर गोलू का एक व्यक्ति से विवाद हुआ था, जिसमें उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। जब गोलू शाम के समय कांवड़ लेकर जलाभिषेक के लिए निकला, तो अपराधियों ने घात लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया। कौर ने संवाददाताओं से कहा, 'रविवार देर शाम ब्रह्मपुर खखन गांव के पास एक व्यक्ति के मृत पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। वह कांवर यात्रा के तहत गरीबनाथ मंदिर जा रहा था।' अब जहां पुलिस की तकनीकी और फॉरेंसिक टीमें साक्ष्य जुटा रही हैं तथा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट

'गत्ते' के सहारे बिहार का स्वास्थ्य! जहानाबाद में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही पर तेजस्वी का तंज, बोले- 'आईसीयू में है विभाग '

'गत्ते' के सहारे बिहार का स्वास्थ्य! जहानाबाद में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही पर तेजस्वी का तंज, बोले- 'आईसीयू में है विभाग '