शहर

Bihar Weather Today: दिल्ली-पहाड़ों में बदला मौसम, क्या बिहार में भी आज होगी बारिश? जानें IMD का पूर्वानुमान

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23 Jan 2026: उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज सुबह बारिश देखने को मिल रही है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में कई जगहों पर बर्फबारी भी हो रही है। क्या आज बिहार में भी बारिश होगी, जानें क्या कहता है मौसम विभाग।

Image

आज बिहार का मौसम

Photo : Times Now Digital

बिहार में आज का मौसम (23 Jan 2026): देश के उत्तरी भाग में आज मौसम का बदला हुआ रूप नजर आ रहा है। दिल्ली समेत कई राज्यों में सुबह के समय बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। पहाड़ी राज्यों में आज बर्फबारी भी दर्ज की गई। आईएमडी ने आज 9 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में बिहार में आज मौसम का क्या रुख रहने वाला है। क्या राज्य में लोगों को बारिश का मौसम देखने को मिलेगा या रोज की तरह आसमान साफ रहेगा, आइए जानते हैं:

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है। दिन में तेज धूप निकल रही है। जिससे ठंड से राहत बनी हुई है। हालांकि दिन ढलने के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। बिहार में सिर्फ सुबह-शाम ही ठंड का एहसास हो रहा है। ऐसा ही मौसम आज भी बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज बिहार में मौसम शुष्क रहने के आसार जताए हैं। इस दौरान किसी भी जिले में कोहरे को लेकर भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

बिहार में फिर बढ़ेगी ठंड!

IMD के अनुसार एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर दो दिन बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जिसका प्रभाव बिहार के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। पहाड़ों से सर्द हवाओं के कारण राज्य के कुछ जिलों में ठंड बढ़ सकती है। बिहार में आज अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है। अगले 3-4 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

किशनगंज रहा बिहार का सबसे ठंडा जिला

बिहार में पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा जिला किशनगंज रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद वैशाली का 9.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आने वाले एक सप्ताह तक मौसम साफ ही रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। सुबह के समय कुछ जिलों में कोहरा भी छाया रह सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article