शहर

बिहार का मौसम (15 Jan 2026) Bihar Weather Today: बिहारवालो अगले 48 घंटे रहो सावधान! 8 जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा; IMD ने चेताया

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15 Jan 2026: बिहार में ठंड और कोहरे का असर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है और अगले 48 घंटों के लिए आठ जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है। सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ रही है, जबकि दिन में निकल रही धूप से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा बिहार का मौसम।

bihar weather.

बिहार में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट

Photo : Times Now Digital

बिहार में आज का मौसम (15 Jan 2026): बिहार में ठंड और कोहरे का असर फिलहाल बरकरार है। मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों के लिए अगले 48 घंटों का अलर्ट जारी किया है, जहां सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है। हालांकि, दोपहर में निकल रही धूप लोगों को ठंड से कुछ राहत जरूर दे रही है, लेकिन सुबह-शाम की कनकनी अब भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है।

इन जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों में एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम रहने की आशंका है, ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। वहीं, दिन चढ़ने के साथ तेज धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। बीते कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और कई जिलों में यह 24 से 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि पहले यह 20 डिग्री से नीचे बना हुआ था।

पटना के तापमान में मामूली गिरावट

राजधानी पटना में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि अधिकतम तापमान लगभग स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पटना में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना है, लेकिन दिन में धूप निकलने की उम्मीद है।

अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले सात दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, सुबह के समय उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। दिन में धूप निकलने से ठंड का असर कुछ हद तक कम रहेगा।

कोहरा अभी पूरी तरह नहीं जाएगा

हालांकि धूप राहत दे रही है, लेकिन कोहरे से पूरी तरह निजात मिलने में अभी वक्त लग सकता है। अगले तीन से चार दिनों तक सुबह के समय कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। कुछ इलाकों में दृश्यता 400 मीटर तक दर्ज की गई है, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाती है।

18 जनवरी के बाद बदल सकता है मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 18 जनवरी के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से पश्चिम और उत्तर-पश्चिम बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार बन सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो 20 जनवरी के बाद ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है। यानी फिलहाल जो धूप राहत दे रही है, वह अस्थायी साबित हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

 Nishant Tiwari
Nishant Tiwari author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article