शहर

बिहार का मौसम (12 March 2026) Bihar Weather Today: बिहार में आज भी बारिश होगी या तेज धूप से तपेंगे लोग, पढ़ें IMD का अपडेट

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12 March 2026: बिहार में बीते 2-3 दिनों से बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के मौसम में यह बदलाव आया है। लेकिन क्या आज भी बिहार में बारिश होगी, आइए जानते हैं।

Image

बिहार में मौसम का हाल

बिहार में आज का मौसम (12 March 2026): बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ सा है। बीते दिनों जारी बारिश का सिलसिला अब थम गया है। जिसके बाद फिर से तेज धूप और गर्मी ने वापसी कर ली है। दिन और रात का तापमान भी ऊपर चढ़ रहा है। हालांकि बारिश का दौर अभी पूरी तरह नहीं थमा है। दो दिन बाद फिर से मौसम विभाग ने बिहार में बारिश की संभावना जताई है। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आसमान साफ रहने के कारण दिन में तीखी धूप भी निकली रहेगी। जिसके कारण तेज धूप परेशान कर सकती है। आज बिहार में कहीं भी बारिश होने या बादल छाने का कोई अलर्ट नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बिहार में 24 घंटे बाद अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इस अवधि में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं।

बिहार में कब होगी बारिश

बिहार में 13 और 14 मार्च को भी मौसम साफ ही बने रहने का अनुमान है। जिसके बाद एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। IMD के अनुसार 15 मार्च से एक बार फिर बिहार में बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। प्रदेश में दो दिन तक बारिश का मौसम जारी रहने की संभावना जताई गई है। 15 और 16 मार्च को बिहार के उत्तर और दक्षिण-पूर्व हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। जिसके बाद फिर से मौसम साफ हो जाएगा।

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान सभी जिलों में मौसम शुष्क दर्ज हुआ। इस दौरान कहीं भी बारिश देखने को नहीं मिली। बुधवार को बिहार का सबसे गर्म कैमूर दर्ज हुआ, जहां का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान किशनगंज में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article