भोपाल

ग्वालियर में दिनदहाड़े महिला की हत्या, दो नकाबपोश बदमाशों ने घर के सामने मारी गोली, देखें CCTV फुटेज

ग्वालियर में दिनदहाड़े एक महिला को गोली मारने का CCTV फुटेज आया सामने है। दो नकाबपोश बदमाशों ने महिला के घर के गेट के सामने उसे गोली मार दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Image

महिला की गोली मारकर हत्या

Gwalior News: ग्वालियर में एक 55 साल की महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और घर के बाहर ही इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इस घटना को लेकर चेन लूट और पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें आरोपी फायर करते हुए दिख रहे हैं।

वारदात की CCTV फुटेज

यह घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के गुढ़ा स्थित प्रीतम बिहार कॉलोनी की है। महिला अपने बेटे के साथ चेकअप कराने डॉक्टर के पास गई थी। जब वे दोनों स्कूटी से घर के दरवाजे पर पहुंचे। तभी नकाबपोश बदमाश बाइक से पीछा करते हुए आ गए। बदमाशों ने बेटे से सोने की चेन उतारने को कहा और दोनों को गन पॉइंट पर ले लिया। बेटे के चेन देने से मना करने पर बदमाश ने उनपर गोली चला दी, जो महिला के सीने में जा लगी। जिसके बाद महिला का बेटे तेजी से उसे लेकर घर के अंदर घुसा, लेकिन बदमाश ने गेट की जाली में से एक और फायर किया और वहां से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही पुलिस

घायल महिला को जब इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article