भोपाल

Bhopal News: प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दो बेटियों के साथ की आत्महत्या, तीसरी बेटी की हालत गंभीर

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 26, 2024, 08:52 PM IST

भोपाल में ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ आत्महत्या की कोशिश की। इसमें महिला और दो बेटियों की मौत हो गई और तीसरी बेटी बच गई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : BCCL

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की। इसमें महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई है जबकि तीसरी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

तीन बेटियों के साथ आत्महत्या की कोशिश

राजधानी के गुनगा थाना क्षेत्र के रोडिया गांव में रहने वाली संगीता यादव ने अपनी तीन बेटियों के साथ आत्महत्या की कोशिश की। इसमें संगीता और उसकी दो बेटियों आराध्या तथा सृष्टि की मौत हो गई। वहीं, सबसे छोटी बेटी की हालत गंभीर है, जिसका अस्पताल मे इलाज चल रहा है।

ससुराल वालों से परेशान थी महिला

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि संगीता अपने ससुराल वालों से परेशान थी। उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। वही जब संगीता ने आत्महत्या की, उस समय उसका पति रजत यादव घर पर नहीं था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें