शहर

सेल्फी की सनक! 100 फीट गहराई में जा गिरी युवती; देखें रेस्क्यू का Video

महाराष्ट्र के सतारा में घूमने आई लड़की सेल्फी के चक्कर में 100 गहरे गड्ढे में जा गिरी। हालांकि, सथानीय लोगों ने लड़की की किसी तरह जान बचा ली। लेकिन, उनकी हालात अभी भी गंभीर है। वीडियो में देखे कैसे बचाई गई लड़की की जान-

Image

सेल्फी के चक्कर में 100 फीड गहरे गड्ढे में गिली लड़की

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Maharashtra: महाराष्ट्र के सातारा से में एक लड़की को सेल्फे लेना भारी पड़ गया। वह सेल्फी लेते हुए 100 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। दरअसल, लड़की सातारा घूमने आई थी और यहां खूबसूरत और सुकून के पल को कैमरे में कैद करने के लिए सेल्फी ले रही थी, तभी अचनाक से उसका पैर पिछला और वह जाकर 100 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हालाकिं, वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे गड्ढे से बाहार निकाल लिया। लेकिन, लड़की की हालात अभी नाजुक है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

सातार घूमने आई थी लड़की

महाराष्ट्र के सातारा के उंघाड रोड पर यह हादसा हुआ। जहां बोर्ने घाट में सेल्फी लेते हुए वह गहरे गड्डे में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक पिछले कई दिनों से इस एरिया में भारी बारिश हो रही है, बारिश से यहां की जमीन गीली और फिसलन भरी हो गई है, जिस कारण सेल्फी ले रही लड़की का पैर फिसला और 100 फीट की गहराई में जा गिरी। इतनी गहराई में गिरने के कारण उसके शरीर पर काफी चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

हालाकि, स्थानीय लोगो ने रस्सी की मदद से काफी मशक्कत के बाद लड़की का रेस्क्यू किया। लेकिन, गिरने के वजह से उसकी हालत काफी गंभीर है। रेस्क्यू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे रस्सी के मदद से खींचकर लड़की को 100 फीट की गहराई से निकाला गया। वीडियो में लड़की काफी डरी हुई नजर आ रही है। वह दर्द स कराह भी रही है।

अस्पताल में भर्ती लड़की

रेसक्यू के बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि वह खतरे से बाहर है, लेकिन, उसके शरीर पर काफी चोटें आई हैं। सेल्फी लेने के चक्कर में घूमने आई लड़की का हाल काफी बुरा होगा। आज कल के युवाओं में सेल्फी का बड़ा क्रेज है। वह सेल्फी लेने के लिए खतरनाक जगहों पर भी फोटो क्लिक करने से बाज नहीं आते, जिसकी उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ती है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article