भोपाल

Dhar: इंद्र देव को खुश करने की ऐसी भी कोशिश; DJ के साथ निकली जिंदा आदमी की शवयात्रा, पुराने टोनों का लिया सहारा

बारिश की कमी ने गांवों में चिंता की लकीरें खींच दी हैं। खेत सूखने लगे हैं और पेयजल संकट की आशंका गहराने लगी है। ऐसे में मध्य प्रदेश के एक गांव में इंद्र देव को मनाने के लिए अनोखे और परंपरागत टोटकों का सहारा लिया गया।

Image

DJ के साथ जिंदा आदमी की शवयात्रा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Dhar Rain Rituals: शुरुआत में अच्छी बारिश के बाद अब मानसून की बेरुखी ने हर वर्ग को चिंता में डाल दिया है। एक ओर पर्याप्त बारिश न होने से भविष्य में पेयजल संकट की आशंका है, तो दूसरी ओर खेतों में फसलें मुरझाने लगी हैं और सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। ऐसी स्थिति में ग्रामीण इलाकों में इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए सदियों पुरानी परंपराओं और टोटकों का सहारा लिया जा रहा है। मध्य प्रदेश के धार जिले की बदनावर तहसील के खिलेडी गांव में बारिश की कामना को लेकर अनोखे उपाय किए गए। यहां ग्रामीणों ने इंद्र देव को मनाने के लिए परंपरागत टोटकों का आयोजन किया।

शुक्रवार को गांव में एक जिंदा व्यक्ति, गिरधारी लाल पाटीदार की शवयात्रा निकाली गई। व्यक्ति को अर्थी पर लेटाकर पूरे गांव में DJ के साथ नाचते हुए गांव में घुमाया गया । इतना ही नहीं, एक युवक को गधे पर उल्टा बैठाकर पूरे गांव का चक्कर लगवाया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने सामूहिक भोज बाग रसोई का आयोजन किया और गांव के हनुमान मंदिर में हवन-पूजन किया। महिलाओं ने पारंपरिक कांकड़ पूजा कर इंद्र देव से बारिश के लिए प्रार्थना की। ग्रामीणों का विश्वास है कि इन परंपरागत उपायों और टोटकों से इंद्र देव प्रसन्न होंगे और क्षेत्र में अच्छी बारिश होगी, जिससे उनकी सूखती फसलें बच सकेंगी।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें