Valentine Week 2023: इस बार अगर आप वैलेंटाइन डे को कुछ खास और यादगार बनाने की सोच रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए अहम हो सकती है। आप अगर अपने पार्टनर संग मध्य प्रदेश 6 टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क में यादगार पल बिताने सहित वन्यजीवों को नजदीक से निहार सकते हैं। जिसमें सतपुड़ा, पेंच, पन्ना, कान्हा और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में देखें जंगल जीवन की झलक। तो फिर देर किस बात की जल्दी से अपने प्लान में जंगल सफारी को शामिल करें। अगर आप यहां आ रहे हैं तो हम आपसे कई खास जानकारियां साझा कर रहे हैं। जिससे आपकी ट्रिप आसान हो जाएगी।
भोपाल
Valentine Day 2023: भोपाल के निकट ये है बेहद खूबसूरत टाइगर रिजर्व, अपने पार्टनर संग जरूर जाएं
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Feb 13, 2023, 07:33 PM IST
Valentine Week 2023: वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट करने के लिए जंगल की सैर करना चाहते हैं तो मध्य प्रदेश के ये सभी 6 टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क आपका इंतजार कर रहे हैं। टाइगर रिजर्व की सैर को लेकर एमपी गर्वनमेंट की अधिकारिक वेबसाइट पर सुबह 11 बजे से बुकिंग कराई जा सकती है। जिसमें सतपुड़ा, पेंच, पन्ना, कान्हा और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में देखें जंगल जीवन की झलक।
इस बार वैलेंटाइन डे में भोपाल के पास टाइगर रिजर्व में विजिट करें (सांकेतिक तस्वीर)
Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
- वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए टाइगर रिजर्व बेहतरीन विकल्प
- जंगल सफारी बनाएगी आपके वैलेंटाइन डे को खास
- सर्दी के मौसम के बीच देखें टाइगर्स की अठखेलियां
