Indore House Collapsed: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में जवाहर मार्ग पर प्रमेसुख टॉकीज के पीछे स्थित एक तीन मंजिला मकान अचानक ढह गया। इस घटना के दौरान मकान में 14 लोग थे, जिसमें से 12 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है और 2 लोगों की मृत्यु हो गई है। पुलिस ने बताया कि घायलों में एक व्यक्ति के पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस और राहत-बचाव टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मलबा हटाने के लिए उत्खनन (Excavation) मशीनों और जेसीबी सहित भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना रात करीब 9 बजे हुई थी। अचानक इमारत ढहने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मामले की सूचना फायर ब्रिगेड और नगर निगम को भी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे लोगों को निकाला गया। मृतक की पहचान फहीम और अलीफा के रूप में की गई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना 9 बजे हुई थी। अचानक इमारत ढहने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मामले की सूचना पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड और नगर निगम को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के दौरान मकान में 14 लोग मौजूद थे। जिन्हें मलबे से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इमार का 40-45 प्रतिशत हिस्सा ढहा
बचाव अभियान की निगरानी कर रहे इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि यह इमारत करीब 8 से 10 साल पुरानी थी। इमारत क्यों ढही और इसके पीछे क्या वजह रही है इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता सभी को बचाने की और आवश्यक इलाज प्रदान करना है। सीपी संतोष कुमार ने बताया कि दो मंजिला इमारत की नीचे दुकानें स्थित थी और ऊपर वाली मंजिल पर लोग रहते थे। अधिकारी ने बताया कि इमारत का लगभग 40 से 45 प्रतिशत हिस्सा ढह गया है।
