भोपाल

राजा रघुवंशी हत्याकांड में आया 'मोबाइल फोन' का ट्विस्ट; इंदौर पहुंची शिलांग SIT, जल्द कोर्ट में पेश होगा चालान

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच एक बार फिर नए मोड़ पर पहुंच गई है। मामले की जांच कर रही शिलांग SIT ताजा सुराग मिलने के बाद दोबारा इंदौर पहुंची है। आरोपी राज और सोनम के बीच बातचीत के लिए इस्तेमाल होने वाले मोबाइल से सबूत जुटाए जा रहे हैं।

Image

राजा रघुवंशी हत्याकांड में SIT के हाथ लगे हैं कुछ नए सुराग

Photo : Times Now Digital

Raja Raghuvanshi Murder: चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच एक बार फिर रफ्तार मिली, जब मामले की जांच कर रही शिलांग SIT को कुछ नए सुराग हाथ लगे। जिसके बाद टीम दोबारा इंदौर पहुंची है। इसी कड़ी में जांच दल ने इंदौर क्राइम ब्रांच थाने में डेरा जमाया और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से लंबी बातचीत की।

नए मोबाइल फोन से हुआ खुलासा

जांच के दौरान सामने आया है कि मुख्य आरोपी सोनम और राज ने हत्या के पहले नए मोबाइल फोन खरीदे थे। इन मोबाइल्स का इस्तेमाल कर दोनों आपस में संपर्क में थे। शिलांग SIT अब इन फोन की कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड (CDR) और लोकेशन ट्रेसिंग के जरिए हत्या से जुड़े घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

इंदौर में ही की गई थी तैयारी?

पुलिस को शक है कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी और इंदौर में रहकर ही कई अहम तैयारियां की गई थीं। इसी वजह से शिलांग की विशेष टीम ने दोबारा इंदौर का रुख किया है। टीम ने शहर के कुछ लोगों से पूछताछ की है और कुछ संदिग्धों की पहचान और गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

दो राज्यों में फैला था सनसनी का माहौल

राजा रघुवंशी की हत्या ने मध्य प्रदेश और मेघालय, दोनों राज्यों में सनसनी फैला दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए शिलांग पुलिस ने SIT गठित की थी, जो लगातार कई शहरों में जाकर सबूत इकट्ठा कर रही है।

कोर्ट में जल्द पेश होगा चालान

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिलांग पुलिस जल्द ही कोर्ट में चालान पेश करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि SIT की इंदौर यात्रा अंतिम कड़ी जोड़ने के उद्देश्य से की गई है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि एसआईटी की नई पड़ताल से हत्याकांड में कौन से अहम राज सामने आते हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article