भोपाल

Bhopal Railway News: भोपाल से दानापुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन, जानिए पूरा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 07:05 PM IST

Train From Bhopal To Danapur: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दानापुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन दोनों स्टेशनों के बीच दो-दो फेरे लगाएगी। रेलवे की ओर से होली के पर्व पर घर आने जाने के लिए होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

Image

भोपाल से बिहार के दानापुर के बीच होली को देखते हुए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • भोपाल की रानी कमलापति स्टेशन से दानापुर के बीच चलेगी ट्रेन
  • 5 मार्च एवं 12 मार्च को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर में चलेगी स्पेशल ट्रेन
  • दादर-गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस का रानी कमलापति स्टेशन पर भी अब होगा ठहराव


Bhopal News: रेल प्रशासन की ओर से होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है। रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच दो-दो ट्रिप होली स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला किया गया है। यह ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी और मैहर होते हुए आवागमन करेगी। इस ट्रेन के संचालन से बिहार आने-जाने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा। होली पर्व पर भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए आगे भी कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने वाला है।

बता दें कि, भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार, (02155) रानी कमलापति-दानापुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 5 मार्च एवं 12 मार्च को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर में 2:20 बजे रवाना हो जाएगी। यह अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर स्टेशन पर पहुंच जाएगी। वहीं, (02156) दानापुर- रानी कमलापति सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 6 मार्च एवं 13 मार्च को दानापुर स्टेशन से सुबह के समय 11:30 बजे रवाना होगी। अगले दिन यह ट्रेन सुबह 5:50 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंच जाएगी।

भोपाल के इस स्टेशन पर होगा दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस का हाल्ट

मिली जानकारी के अनुसार, दादर-गोरखपुर-दादर के बीच सप्ताह में चार दिन चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन दादर-गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस अब 29 जून और 3 जुलाई तक संचालित की जाएगी। साथ ही यह ट्रेन अब रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर भी हाल्ट किया करेगी। ट्रेन नंबर 01027 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस 29 जून तक और ट्रेन नंबर 01028 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस 3 जुलाई तक निर्धारित दिन और समय के मुताबिक चला करेगी।

दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस का शेड्यूल

जानकारी के लिए बता दें कि, ट्रेन नंबर 01027 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को दादर स्टेशन से दोपहर के समय 2:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह तड़के 4 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएगी। ट्रेन नंबर 01028 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को गोरखपुर स्टेशन से दोपहर 2:25 बजे से प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन दोपहर में 1:45 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मुंबईकरों को महंगाई का एक और झटका! 1 सितंबर से 9 रुपये महंगा होगा तबेले का दूध, ₹102 प्रति लीटर पहुंचा थोक भाव

मुंबईकरों को महंगाई का एक और झटका! 1 सितंबर से 9 रुपये महंगा होगा तबेले का दूध, ₹102 प्रति लीटर पहुंचा थोक भाव

Mumbai News: 1 सितंबर से महंगा होगा मुंबई में टैक्सी और ऑटो का सफर, बेस किराया और प्रति किमी दरें बढ़ीं; जानें नया रेट कार्ड

Mumbai News: 1 सितंबर से महंगा होगा मुंबई में टैक्सी और ऑटो का सफर, बेस किराया और प्रति किमी दरें बढ़ीं; जानें नया रेट कार्ड

Dewas News: केमिकल और फैट से बनी थी 9 क्विंटल मिठाइयां! देवास में खाद विभाग और तहसीलदार ने ट्रेंचिंग ग्राउंड में कराया नष्ट

Dewas News: केमिकल और फैट से बनी थी 9 क्विंटल मिठाइयां! देवास में खाद विभाग और तहसीलदार ने ट्रेंचिंग ग्राउंड में कराया नष्ट

दिल्ली में ISI के जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, स्पेशल सेल ने युवा पति-पत्नी को किया गिरफ्तार; दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजते थे भारतीय सिम

दिल्ली में ISI के जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, स्पेशल सेल ने युवा पति-पत्नी को किया गिरफ्तार; दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजते थे भारतीय सिम

कोलकाता में भारी बवाल, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओब्रायन समेत बड़े नेताओं पर 3 FIR दर्ज; 13 कार्यकर्ता गिरफ्तार

कोलकाता में भारी बवाल, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओब्रायन समेत बड़े नेताओं पर 3 FIR दर्ज; 13 कार्यकर्ता गिरफ्तार