भोपाल

कमल नाथ के गढ़ में सीएम शिवराज चौहान का मास्टर स्ट्रोक, छिंदवाड़ा से अलग करके पांर्ढूणा बनेगा नया जिला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2023, 08:51 PM IST

Pandhuna New District: कमल नाथ के गढ़ में सीएम शिवराज सिंह चौहान का मास्टर स्ट्रोक सामने आया है, बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा से अलग करके पांर्ढूणा नया जिलाबनेगा।

Image

कमल नाथ के गढ़ में सीएम शिवराज सिंह चौहान का मास्टर स्ट्रोक

KEY HIGHLIGHTS
  1. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'श्री हनुमान लोक' का किया भूमिपूजन
  2. ₹314 करोड़ की लागत से 26.50 एकड़ में बनेगा भव्य श्री हनुमान लोक
  3. छिंदवाड़ा के जाम सामली में श्री हनुमान लोक का किया भूमिपूजन

अब छिंदवाड़ा की पांढूर्ना, सौंसर और नांदनवाड़ी तीन तहसीलों को मिलाकर पांढुर्ना को नया जिला बनाया जाएगा। यह ऐलान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जांम सांवली में की। गुरुवार को मुख्यमंत्री यहां पर श्री हनुमान लोक का भूमि पूजन करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने 'श्री महाकाल लोक' की तर्ज पर विकसित किए जा रहे छिंदवाड़ा जिले के प्रसिद्ध जाम सांवली हनुमान मंदिर में 'श्री हनुमान लोक' का विधि-विधान से भूमिपूजन किया।

26.50 एकड़ में बन रहे 'श्री हनुमान लोक' के प्रथम चरण का कार्य ₹35 करोड़ से अधिक की लागत से किया जाएगा। 'श्री हनुमान लोक' की संपूर्ण लागत ₹314 करोड़ आने का अनुमान है। सीएम शिवराज ने कहा कि 'श्री हनुमान लोक' दिव्य तथा भव्य लोक भारत की आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बनेगा।

उन्होंने कहा कि राम जी के आशीर्वाद से छिंदवाड़ा जिले के जामसांवली में हनुमान लोक बनने जा रहा है। मुझे पूर्ण विश्‍वास है कि महाकाल लोक की तरह ही हनुमान लोक भी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्‍था का केंद्र बनकर उभरेगा। हनुमान जी का आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों पर बना रहे, यही कामना करता हूँ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article