भोपाल

तुम्हारा चाचा आ गया है, मामा पर भरोसा मत करना, केजरीवाल ने शिवराज पर भांजे-भांजियों को धोखा देने का लगाया आरोप

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 20, 2023, 09:06 PM IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मध्य प्रदेश दौरे के दौरान सतना में सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि मुझे पता चला कि मध्य प्रदेश में एक 'मामा' है। उसने अपने भतीजे-भतीजियों को धोखा दिया है।

Image

सतना में अरविंद केजरीवाल की रैली, सीएम शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा।

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने सतना में सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे पता चला है कि मध्य प्रदेश में एक मामा हैं, उस मामा ने अपने भांजे-भांजियों को बहुत धोखा दिया है। आपसे कहना चाहता हूं कि आपका बेटा, भाई और चाचा आ गया है। आप मामा पर भरोसा मत करना, चाचा पर भरोसा करना। मैं आपके लिए स्कूल, कॉलेज, अस्पताल बनवाऊंगा और रोजगार के अवसर पैदा करूंगा। गौर हो कि मध्य प्रदेश में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

एएनआई के मुताबिक आम आदमी पार्टी संयोजक ने मध्य प्रदेश के लिए 'केजरीवाल की गारंटी' का भी अनावरण किया। उन्होंने कहा कि मैं राज्य में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की गारंटी देता हूं। राज्य की जनता ने पिछले 75 वर्षों से इन दोनों पार्टियों (कांग्रेस और बीजेपी) को आजमाया है लेकिन इनमें से किसी ने भी राज्य में बिजली नहीं पहुंचाई। अगर आप बिजली आपूर्ति चाहते हैं तो AAP को वोट दें और अगर आप बिजली कटौती चाहते हैं तो इन दोनों पार्टियों को वोट दें।

केजरीवाल ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो राज्य में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर देगी और यह सुनिश्चित करेगी कि लोगों को राशन कार्ड या लाइसेंस पाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article