भोपाल

भोपाल एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी; लेजर लाइट और अवैध गतिविधियों पर प्रशासन की पूर्ण सख्ती

गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना के बाद, भोपाल प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। बैरागढ़ क्षेत्र के एसडीएम रविशंकर राय ने राजा भोज एयरपोर्ट के 10 किलोमीटर के दायरे में स्थित 22 मैरिज गार्डन संचालकों को नोटिस जारी किए हैं, ताकि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Image

भोपाल एयरपोर्ट (फाइल फोटो)

Photo : ANI

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर हाल ही में अहम कदम उठाए गए हैं, खासकर अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद। एयरपोर्ट के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 22 मैरिज गार्डन संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन पर आरोप है कि वे शादी समारोहों में लेजर लाइट का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे विमानों की लैंडिंग में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

बैरागढ़ के एसडीएम रविशंकर राय ने बताया कि कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने 9 अप्रैल से 25 अप्रैल तक इस क्षेत्र में लेजर बीम, तेज रोशनी और स्काई फायर वर्क्स पर प्रतिबंध लगाया था। यदि कोई संचालक इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके गार्डन को सील कर दिया जाएगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई है।

इसके साथ ही, एयरपोर्ट के आसपास अवैध निर्माण और गतिविधियों पर भी सख्ती बरती जा रही है। शुक्रवार को एसडीएम राय और अन्य अधिकारियों ने इलाके में अवैध मीट दुकानों का निरीक्षण किया और 5 दुकानों को सील कर दिया। कलेक्टर ने नगर निगम कमिश्नर को नियमित निरीक्षण करने और दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article