MP: मध्यप्रदेश के रीवा जनपद में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पर सगे चाचा ने दो मासूम बहनों को अपनी बुरी नियत का शिकार बना डाला। दरिदंगी की ये घटना लौर थाना इलाके की है। हालांकि पीड़ित मासूमों की मां की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित मासूमों की मां ने आरोप लगाया है कि, आरोपी सगे चाचा ने उनकी 7 साल की बेटी से 46 दिन पहले दुष्कर्म किया। इसके बाद 15 महीने की दुधमुंही बेटी से दो दिन तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, जब उसे इस बात का पता चला तो अपने पति को बताया। इस पर देवर ने मुझ पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद पीड़ित मां थाने आई और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।
