भोपाल

MP में PM के भाषणों वाली किताब का लोकार्पण: CM बोले- मोदी ने रचे कीर्तिमान, ठाकुर ने कहा- इंडिया अब पीछे चलने वालों में नहीं

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2023, 04:44 PM IST

Bhopal Latest News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज युवा रोजगार लेने वाले नहीं, देने वाले बन रहे हैं। एक समय स्टार्टअप इंडिया का मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन हमारे युवाओं की मेहनत का परिणाम है कि भारत स्टार्टअप के क्षेत्र में दुनिया तीसरा बड़ा देश बन गया है।

Image

पीएम मोदी के भाषणों से जुड़ी किताब के लोकार्पण के दौरान ठाकुर और चौहान।

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Bhopal Latest News: "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अद्भुत नेतृत्व में आज भारत पूरी दुनिया की समस्याओं का समाधान बनकर उभरा है। पीएम के "सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास" का संकल्प आज भारत को दुनिया में अलग पहचान दिला रहा है...यह बात मैं नहीं, बल्कि पूरा जमाना कह रहा है।" मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये बातें शनिवार (26 अगस्त, 2023) को सूबे की राजधानी भोपाल में कहीं। मामा के नाम से मशहूर चौहान इस दौरान 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विकास' पुस्तक का अनावरण कर रहे थे, जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनिंदा भाषणों का संग्रह है।

यह भारत का नया दौर है

कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल हुए थे। सीएम शिवराज ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में यह "भारत" का दौर है। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें पीएम मोदी जैसा नेतृत्व मिला है।

मोदी के नेतृत्व में गौरवशाली भारत बना

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरानी सरकार वोट बैंक की राजनीति करती थी, लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में विकास की राजनीति हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रूस-यूक्रेन के युद्ध में हमारे देश के बच्चे फंसे थे। प्रधानमंत्री मोदी जी ने रूस और यूक्रेन के प्रधानमंत्री को फोन कर के कहा कि जब भारत के बच्चे निकलें तो उस समय युद्ध बंद हो जाना चाहिए, परिणाम ये हुआ कि जब बच्चे तिरंगा लेकर निकले तो युद्ध रोक दिया गया। ये भारत की ताकत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, समृद्धशाली और ताकतवर भारत का निर्माण हो रहा है।

भारत ने वह किया जो दुनिया न कर सकी: ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि चंद्रमा के साउथ पोल पर विक्रम लैंडर का उतरना, यह अपने आप में दुनिया में पहली बार किसी देश ने किया है, तो हमारे भारत ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह संभव हो पाया है।

लीडरशिप करने वाला देश है भारत

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज दुनिया में भारत का नाम पीछे चलने वाले देशों में नहीं, लीडरशिप करने वाले देशों में है। पूरी दुनिया में महिलाओं के नेतृत्व में विकास की बात यदि किसी ने की तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। दुनिया में सबसे ज्यादा महिला पायलेट और सबसे ज्यादा महिला स्व सहायता समूह भारत में हैं, यह दर्शाता है कि भारत महिला सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज देश "राष्ट्र प्रथम" संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

रोजगार देने वाले बन रहे युवा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज युवा रोजगार लेने वाले नहीं, देने वाले बन रहे हैं। एक समय स्टार्टअप इंडिया का मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन हमारे युवाओं की मेहनत का परिणाम है कि भारत स्टार्टअप के क्षेत्र में दुनिया तीसरा बड़ा देश बन गया है। ये यात्रा अंत्योदय भारत से आत्मनिर्भर भारत की यात्रा है।

MP में हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाईअनुराग ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है, जिसने मेडिकल की पढ़ाई को हिन्दी में अपनी मातृभाषा में कराने का काम सबसे पहले किया है। बीमारू राज्य कहे जाने वाले मध्य प्रदेश को विकसित बनाकर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का काम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है। मध्य प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article