MP Accident News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में रविवार को एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। जिससे दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में एक मोटरसाइकिल भी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई, हालांकि दोपहिया वाहन पर सवार लोग बच गए। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। लेकिन चालक के सहायक को चोटें आई हैं।
ट्रैक्टर का टायर बदल रहे थे दोनों भाई
सुरवाया पुलिस थाने के प्रभारी अरविंद छारी ने बताया कि ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर अमोला घाटी इलाके में सुबह यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी और दोनों भाई उसका पंक्चर हुआ टायर बदल रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने दूसरे वाहन से आगे निकलने की कोशिश। तभी ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई उसके नीचे दब गए।
गुस्साएं परिजनों ने की सड़क जाम
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मस्तराम गुर्जर (26) और उसके भाई सेवाराम गुर्जर (24) के रूप में हुई है। दोनों शिवपुरी जिले के मोहनगढ़ गांव के निवासी थे। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों और पीड़ितों के परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। हालांकि, पुलिस द्वारा समझाने के बाद उन्होंने प्रदर्शन खत्म कर दिया और सड़क पर पुन: यातायात शुरू हो गया।
(इनपुट - भाषा)
