भोपाल

MP में भावांतर योजना से किसानों में खुशी की लहर, आज इस अंदाज में CM मोहन यादव को कहेंगे थैंक्स

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा शुरू की गई भावांतर योजना को लेकर किसानों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम भाव पर फसल बिकने पर नुकसान की भरपाई करेगी। इस योजना की घोषणा के बाद किसान मुख्यमंत्री का आभार जता रहे हैं। जिसके लिए वे उज्जैन में 12 अक्टूबर को एक बड़ी ट्रैक्टर रैली निकालने जा रहे हैं।

Image

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (PTI)

Photo : PTI

Bhavantar Yojana in Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के अन्नदाता को भावांतर योजना की घोषणा कितनी पसंद है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि किसान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जगह-जगह धन्यवाद दे रहे हैं। इस योजना की राशि की घोषणा होते ही किसानों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। इस राशि के लिए सैकड़ों किसानों ने सीएम का न केवल आभार व्यक्त किया, बल्कि उनका जोरदार स्वागत भी किया। इसी कड़ी में उज्जैन के किसान भी उनका आभार व्यक्त करना चाहते हैं। इसके लिए वे उज्जैन में बड़ी ट्रैक्टर रैली का आयोजन करने जा रहे हैं। यह रैली 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे चिमनगंज मंडी से दशहरा मैदान जाएगी।

इस संबंध में किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव का निर्णय संवेदनशील और दूरदर्शी है, हम इसका स्वागत करते हैं। यह निर्णय न केवल किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, बल्कि प्रदेश सरकार की किसान कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमेशा किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा है। उनकी भावांतर राशि की घोषणा किसानों के चेहरे पर नई आशा, उत्साह और विश्वास लेकर आई है।

किसानों को मिला आर्थिक संबल

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही 10 अक्टूबर को रतलाम की बंजली हवाई पट्टी पर किसानों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का जोरदार स्वागत किया था। उन्होंने भावांतर योजना लागू किए जाने और क्षतिग्रस्त फसलों के लिए राहत राशि दिए जाने पर सीएम का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर किसानों ने मुख्यमंत्री को बताया था कि किस किसान को राहत के लिए कितनी राशि मिली है। किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संकट की घड़ी में उन्हें आर्थिक संबल दिया। इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने भी किसानों से कहा कि आप चिंता न करें, सरकार हर मुसीबत की घड़ी में किसानों के साथ है।

क्या है भावांतर योजना

बता दें, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भावांतर योजना लागू की है। इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन 3 अक्टूबर से शुरू हो गए थे। योजना प्रदेश में 24 अक्टूबर से प्रभावशील होगी। इस योजना के मुताबिक, अगर किसानों का सोयाबीन न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम कीमत पर बिकता है तो सरकार किसानों के घाटे की भरपाई करेगी। गौरतलब है कि, भावांतर योजना का लाभ किसानों को घर बैठे दिया जाएगा। जैसे-जैसे जिला कलेक्टरों से रिपोर्ट प्राप्त होती जा रही है, वहां के किसानों को राहत राशि दी जा रही है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!