भोपाल

MP Police: मर चुका शख्स 9 साल बाद फिर हुआ जिंदा, अपहरण व हत्या का था आरोप; ऐसे आया पकड़ में

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2022, 05:44 PM IST

MP News: अपहरण व हत्या के एक मामले में 9 साल से फरार एक आरोपी को क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से दबोचा है। परिजनों ने भी उसे मृत घोषित कर रखा था। वह नौ वर्षों से दिल्ली में अपनी नकली आइडेंटिटी के दम पर रह रहा था। एसपी अमित सांघी के मुताबिक उसके जिंदा होने का पता लगते ही दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।

Image

एमपी में 9 साल बाद आरोपी गिरफ्तार (Twitter)

MP Police: मध्य प्रदेश में एक अनूठा मामला सामने आया है, जिसमें 9 साल पहले मर चुका एक शख्स फिर से जिंदा हो उठा। इस मामले पर से पर्दा उठाया है एमपी की ग्वालियर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने। अपहरण व हत्या के एक मामले में 9 साल से फरार एक आरोपी को क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से दबोचा है।

इसमें सबसे बड़ी हैरान करने वाली बात तो ये है कि, परिजनों ने भी उसे मृत घोषित कर रखा था। वह नौ वर्षों से दिल्ली में अपनी नकली आइडेंटिटी के दम पर रह रहा था। पुलिस के मुताबिक उस पर इनाम भी घोषित था। ग्वालियर एसपी अमित सांघी के मुताबिक उसके जिंदा होने का पता लगते ही दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि आरोपी के 8 अन्य साथी कब के पकड़े जा चुके थे।

यह है पूरा मामला

एसपी अमित सांघी के मुताबिक ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस को पता चला कि, नौ साल पहले बहोड़ापुर थाना इलाके में एक स्टूडेंट प्रांकुल शर्मा की किडनैप और फिरौती के बाद में मर्डर करने के मामले के एक आरोपी जयपाल बघेल की लोकेशन दिल्ली है। इसके बाद एक्शन मोड में आई क्राइम ब्रांच की टीम जानकारी करते हुए उसके ठिकाने पर पहुंची। इसके बाद उसे डिटेन किया गया। एसपी के मुताबिक इस मामले में कुल 9 आरोपी थे, जिनमें 8 को पहले से अरेस्ट कर जेल भेजा जा चुका है। इसमें मफरूर आरोपी जयपाल बघेल ने खुद को मृत घोषित कर रखा था। एसपी के मुताबिक इस अपराध में उसके मां- बाप भी उसका साथ दे रहे थे। उन्होंने भी उसकी मौत पुष्टि कर दी थी। आरोपी फेक दस्तावेजों के सहारे नई आइडिटेंटी के आधार पर दिल्ली में रह रहा था। अब क्राइम ब्रांच ने आरोपी के मां- बाप को भी इस मामले में आरोपी बनाया है। पुलिस अब मामले की बारीकी से जांच कर तथ्य जुटा रही है।

फिरौती के लिए कर दी थी स्टूडेंट की हत्या

एसपी सांघी के मुताबिक ग्वालियर के बहोडा़पुर क्षेत्र निवासी प्रंकुल शर्मा का जयपाल और उसके साथियों ने किडनैप कर लिया था। इसके बाद सभी आरोपियों ने डबरा के पास सिंध नदी में ले जाकर उसका मर्डर कर दिया था। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतक के परिजनों से फिरौती मांग रहे थे। प्रकरण में पुलिस ने मृतक स्टूडेंट का शव शिवपुरी से बरामद किया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article