भोपाल

दिल्ली कोचिंग हादसे का MP में दिखा असर, CM मोहन यादव ने बेसमेंट में चल रहे संस्थानों को लेकर उठाए कदम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में चल रहे कोचिंग संस्थानों को लेकर कदम उठाए हैं। उन्होंने बेसमेंट में चलने वाले कोचिंग संस्थानों का सर्वे करने का निर्देश दिया है। बता दें कि दिल्ली में बेसमेंट में चल रहे एक कोचिंग सेंटर में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित यूपीएससी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से छात्रों की मौत होने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में चल रहे तमाम कोचिंग संस्थानों के सर्वेक्षण के निर्देश दिए हैं।

सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित यूपीएससी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन युवाओं की असामयिक मृत्यु दुखद और दर्दनाक है। इस घटना को लेकर मध्य प्रदेश के बेसमेंट में संचालित कोचिंग केंद्रों के सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ये निर्देश दिए हैं।

प्रमुख सचिव राजस्व निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सीएम के निर्देशों के परिपालन में बैठक के दौरान ही प्रदेश में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थानों में जलभराव होने पर जल निकासी की व्यवस्था देखने और सुरक्षित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

नगर निगम कमिश्नरों को निर्देश जारी

अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा ने बताया कि सभी 16 नगर निगम कमिश्नरों को निर्देश जारी कर कहा गया है कि वे अपने कार्यक्षेत्र में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थानों और धर्मशालाओं और संस्थाओं का निरीक्षण कर प्रतिवेदन सौंपें। बता दें कि इंदौर और भोपाल भी एजुकेशन हब हैं। इन दोनों शहरों में कई कोचिंग संस्थान ऐसे हैं, जो बेसमेंट में चल रहे हैं। दिल्ली में हुए हादसे के बाद अब बेसमेंट में चलने वाले कोचिंग संस्थानों में पढ़ रहे बच्चों के परिजन चिंतित हैं।

इनपुट- आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article