भोपाल

Bhopal: GST प्रचार अभियान में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; डिजिटल पेमेंट अपनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की होगी पहल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार, 22 सितंबर को भोपाल के चौक बाजार में नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी प्रचार अभियान में शामिल होंगे। इस दौरान वे बाजार में ग्राहकों और व्यापारियों से संवाद करेंगे और जीएसटी से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे। साथ ही, डिजिटल भुगतान और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश भी देंगे।

Image

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Madhya Pradesh GST Campaign: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार, 22 सितंबर को भोपाल के ऐतिहासिक चौक बाजार में नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी प्रचार अभियान में शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे भवानी मंदिर, सोमवारा चौक से होगी, जहां मुख्यमंत्री का जीएसटी अभियान के तहत स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शारदीय नवरात्र के घट स्थापना समारोह में उपस्थित होंगे और कर्फ्यू वाली माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री चौक बाजार में पुलिस चौकी से लेकर दीपाली साड़ी प्रतिष्ठान तक पैदल भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे बाजार में मौजूद ग्राहकों और व्यापारियों से सीधे संवाद करेंगे और जीएसटी से जुड़ी जानकारियां साझा करेंगे। साथ ही, व्यापारियों को जीएसटी रेजोल्यूशन की प्रतियां वितरित की जाएंगी और उनकी शंकाओं का समाधान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री इस अभियान के दौरान स्वदेशी हैंडलूम और खादी के उत्पाद खरीदेंगे। इसके अलावा, विभिन्न डिजिटल भुगतान माध्यमों के बारे में आमजन को जागरूक कर डिजिटल पेमेंट अपनाने का संदेश देंगे।

शाम 3 बजे, डॉ. यादव मोतीलाल मन्नूलाल धर्मशाला पहुंचेंगे, जहां लगभग 300 व्यापारिक, वाणिज्यिक और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। इस संवाद के दौरान केंद्र सरकार द्वारा की गई जीएसटी दरों में कटौती और इससे क्रेताओं व विक्रेताओं को मिलने वाले लाभों की जानकारी भी साझा की जाएगी।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'