भोपाल

एमपी में Ask Ayushman चैटबॉट लॉन्च; 8 लाख बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड का वितरण, मरीजों को अस्पताल के चक्कर से राहत

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के लिए एक नई सुविधा 'Ask Ayushman' चैटबॉट लॉन्च की जा रही है, जो इलाज और ट्रांजेक्शन से जुड़ी जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध कराएगा। यह सुविधा 3 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू की जाएगी।

Image

एमपी में Ask Ayushman चैटबॉट का लॉन्च (फोटो: ANI)

Photo : ANI

Ayushman Bharat Scheme: आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए एक नई सुविधा 'Ask Ayushman' चैटबॉट के रूप में शुरू की जा रही है, जो इलाज, अस्पताल, लिमिट और ट्रांजेक्शन से जुड़ी जानकारी सीधे मोबाइल पर उपलब्ध कराएगा। इस चैटबॉट का शुभारंभ 3 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रशासन अकादमी में किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान 70 वर्ष से अधिक आयु के करीब 8 लाख बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए जाएंगे। योजना के सीईओ डॉ. योगेश भरसट ने बताया कि इस सुविधा से मरीजों को अस्पतालों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, जिससे उन्हें अधिक सुविधा और समय की बचत होगी।

इसके अलावा, भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उन 32 परिवारों को सम्मानित करेंगे जिन्होंने अंगदान कर दूसरों को जीवनदान दिया। इस मौके पर अंगदान पर आधारित एक विशेष फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

साथ ही, कार्यक्रम में पीपीपी मोड के तहत चार नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और जानकारी सुलभ कराना है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article