मध्य प्रदेश की सियासत के भी अजब रंग हैं, गौर हो कि वहां के गवालियर शहर की खराब सड़कों की हालत को लेकर लेकर उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर खासे व्यथित थे और 30 अक्टूबर से नंगे पैर घूम रहे थे, ये उनके विरोध करने का तरीका था, जिसकी खासी चर्चा हो रही थी वहीं इस मामले का पटाक्षेप उस वक्त हुआ जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चप्पल मंगाकर उसे अपने हाथों से मंत्री प्रद्युमन सिंह को पहनाई।
लोग ज्योतिरादित्य सिंधिया को चप्पल पहनाता हुए देख लोग हैरान रह गए, हालांकि सम्मान में प्रद्युमन सिंह तोमर ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
क्या था ये 'चप्पल ना पहनने' का मामला
गौर हो कि राज्य के अहम शहर ग्वालियर की अहम सड़क की हालत खस्ताहाल थी, उसका निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ था, इससे उससे गुजरने वाले लोग काफी परेशान होते थे, इस बात की जानकारी प्रद्युम्न सिंह तोमर तक पहुंची जो राज्य के उर्जा मंत्री भी हैं, तभी से उन्होंने विरोध स्वरूप संकल्प लिया था कि जब तक इन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक वे जूता चप्पल नहीं पहनेंगे और उन्होंने ऐसा करके भी दिखाया।
तोमर का ये विरोध रंग लाया है
हालांकि तोमर का ये विरोध रंग लाया है और जिला प्रशासन और निगम के अधिकारी हरकत में आए और उसके बाद अब शहर की इन खराब सड़कों को बनाने का काम शुरू हो गया है।
