भोपाल

MP : पूर्व कांग्रेस MLA के घर युवती ने गोली मारकर की आत्महत्या, किस बात से थी नाखुश; जानें क्या था माजरा?

मध्य प्रदेश के सतना स्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के घर पर काम करने वाली युवती ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। युवती ने आत्महत्या क्यों की? अभी इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

Image

(सांकेतिक फोटो-Istock)

सतना : मध्य प्रदेश के सतना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के घर पर काम करने वाली एक युवती ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिस पिस्तौल से युवती ने खुद को गोली मारी, उसका लाइसेंस चतुर्वेदी की पत्नी के नाम पर है।

मां की डांट से थी आहत

न्यूज एजेंसी भाषा के हवाले से पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मृतका की पहचान सुमन निषाद (24) के रूप में हुई और वह पिछले कई वर्ष से अपनी मां के साथ चतुर्वेदी के चित्रकूट थानाक्षेत्र स्थित घर में काम करती थीं। युवती का विवाह तय हो चुका था और शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आया है कि वह फोन पर किसी से बातें करती थीं, जिसे लेकर उसकी मां उसे डांटती थी।

अधिकारी ने बताया कि युवती के आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल की जांच कर सबूत इकट्ठे किये। चित्रकूट पुलिस मामला दर्ज कर घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article