भोपाल

किसानों के लिए जरूरी खबर, MP में पराली जलाना पड़ेगा महंगा; 1 मई से नहीं मिलेगा इन योजनाओं का लाभ

Stubble Burning Ban in MP: मध्य प्रदेश में राज्य सरकार ने पराली जलाने पर बैन लगा दिया है। एक मई से पराली जलाने वाले किसानों को प्रदेश में किसान कल्याण योजनाओं का फायदा नहीं मिलेगा। सीएम मोहन यादव ने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण सहित कई तरह से पर्यावरण को नुकसान होता है। साथ ही मिट्टी के पोषक तत्व भी खत्म हो जाते हैं।

Image

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो)

Stubble Burning Ban in MP: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि एक मई से राज्य में पराली जलाने वाले किसानों को किसान कल्याण योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। सीएम ने गुरुवार को इस मुद्दे पर कहा कि पराली जलाने वाले किसानों से राज्य सरकार अगले साल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसल नहीं खरीदेगी।

मध्य प्रदेश में पराली जलाने पर बैन

सीएम मोहन यादव ने राजस्व विभाग के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए कहा, "मध्यप्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है। फसल कटाई के बाद पराली जलाने की बढ़ती प्रवृत्ति ने वायु प्रदूषण सहित कई तरह से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है। इस समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार ने पराली जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बावजूद अगर कोई किसान अपने खेत में पराली जलाता है तो उसे मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ नहीं मिलेगा।’’

एक मई से लागू होगा फैसला

मुख्यमंत्री ने कहा कि पराली जलाने से मिट्टी के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और भूमि की उर्वरता कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, मृदा संरक्षण और भूमि उत्पादकता सुनिश्चित करने के मद्देनजर राज्य सरकार का यह निर्णय एक मई से लागू होगा।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article