भोपाल

Bhopal: पुलिस को बड़ी सफलता; तलवार लहराते घूम रहा इनामी बदमाश गिरफ्तार, कई मामलों में थे मुकदमे दर्ज

भोपाल पुलिस ने रविवार रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए इनामी बदमाश फैजान उर्फ चिकना को गिरफ्तार कर लिया। तलवार लहराते हुए घूम रहे फैजान को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। उस पर गंभीर आपराधिक मामलों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Image

तलवार लहराते घूम रहा इनामी बदमाश गिरफ्तार (Photo: Canva)

Bhopal News: भोपाल के टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने रविवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इनामी बदमाश फैजान उर्फ चिकना को गिरफ्तार किया। फैजान इंद्रा नगर इलाके में तलवार लहराते हुए घूम रहा था, जिसे मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। उस पर ₹2,000 का इनाम घोषित था और वह रायसेन कोतवाली थाने में दर्ज चोरी के एक मामले में पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहा था।

फैजान के खिलाफ टीला जमालपुरा थाने में भी दो मामले दर्ज हैं, जबकि भोपाल व आसपास के जिलों में उस पर दो दर्जन से अधिक संगीन अपराधों के आरोप हैं। इन अपराधों में हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, चोरी, अड़ीबाजी और मारपीट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। वह पहले कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार मलिक के लिए काम कर चुका है।

पुलिस की सख्त नजर

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गणेश मंदिर चौराहे से फैजान का जुलूस निकाला, जिसमें वह "अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है" के नारे लगाते हुए नजर आया। यह जुलूस उस इलाके से निकाला गया जहां उसका दबदबा था, जिससे जनता को यह संदेश दिया जा सके कि अपराधियों पर पुलिस की सख्त नजर है। पुलिस ने इस गिरफ्तारी को एक अहम सफलता बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में जनता की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगेगा।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें