भोपाल

Har Ghar Tiranga: सीएम मोहन यादव का सबसे एक ही आह्वान, पूरे जोश से मनाएं हर घर तिरंगा अभियान

हर घर तिरंगा अभियान के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देशवासियों से पूरे उत्साह के साथ आजादी का जश्न मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल शासकीय कार्यक्रम न बने, हम सभी गलियों, मोहल्लों और कॉलोनियों और हर घर तिरंगा लहराने का प्रण लें-

Image

सीएम डॉ. मोहन यादव

Photo : Twitter

Tiranga Abhiyan: हर घर तिरंगा अभियान के लिए देशवासियों को जागरूक किया जा रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने देशवासियों से उत्साह के साथ हर घर तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आजादी का यह दिन स्वतंत्रता सेनानियों द्वार किए गए संघर्ष और उनके बलिदान को याद करने का अवसर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के साथ हम सभी एक बार फिर स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं।

विश्वभर में पहचान बना रहा भारत

प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में भारत विश्वभर में अपनी पहचान बना रहा है। भारत को दुनिया का नंबर वन देश और मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने का हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेशवासियों के नाम जारी करते हुए यह यह बात कही।

हर गलि, हर मोहल्ले में लहराएगा तिरंगा

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल शासकीय कार्यक्रम न बने, हम सभी गलियों, मोहल्लों और कॉलोनियों के हर घर पर तिरंगा लहराने का प्रण लें। तिरंगा हमारे स्वाभिमान का आधार और देश को विशेष पहचान दिलाने का माध्यम है।

माताओं-बहनों और युवाओं को बेहतर अवसर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के 78वें वर्ष में हमारा यह प्रयास है कि माताओं-बहनों और युवाओं को सफलता के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हों।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodhar author

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट क... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!