Bihar News: बिहार में भागलुपर के पुलिस लाइन्स के क्वार्टर नंबर 38 में मंगलवार को एक महिला कॉन्स्टेबल सहित पांच लोग मृत पाए गए। कॉन्स्टेबल सहित पांच लोगों के इस तरह से मृत पाए जाने की खबर से वहां सनसनी फैल गई और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर DIG, SSP, SP City, DSP लाइन सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी वहां पहुंच गए।
मौके पर पहुंचे DIG विवेकानंद ने बताया कि यह सभी बक्सर के रहने वाले थे और इस संबंध में उनके परिवारवालों को जानकारी दे दी है। उन्होंने जानकारी दी कि कॉन्स्टेबल नीतू कुमारी 2015 बैच की थीं और उन्होंने प्रेव विवाह (Love Marriage) की थी। नीतू एसएसपी दफ्तर में तैनात थी।
आपकी कलह ने ली जान
डीआईजी ने बताया, 'जानकारी के अनुसार नीतू कुमारी और उसने पति के बीच पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। दोनों के बीच बहस होते हुए भी देखा गया था। हालांकि, कॉन्स्टेबल ने अपने पति के खिलाफ किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई।'पति ने की हत्याबताया जा रहा है कि कॉन्स्टेबल नीतू कुमारी के पति ने ही परिवार के चार लोगों की गला रेतकर हत्या की और बाद में स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नीतू कुमारी के अलावा उनके दो बच्चे और उसकी मां की भी गला रेतकर हत्या की गई है।
