Chaitra Navratri 2023: देश के कुल 51 शक्तिपीठों में से कई मध्य प्रदेश में हैं। जिसमें उज्जैन की मां हरसिद्धि, मैहर की मां शारदा व सलकनपुर में मां विजयासन है, जिन्हें विंध्यवासिनी भी कहा जाता है। इन शक्तिपीठों में देश के कई हिस्सों से श्रद्धालु यहां आते हैं।
यहां पर भक्त मां की विशेष आराधना व पूजा- अर्चना करते हैं। शारदीय व चैत्र नवरात्रों में यहां पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगती हैं। इस वर्ष चैत्र प्रतिप्रदा के नवरात्र आने वाले हैं, तो चलिए आपको बताते हैं मध्य प्रदेश की प्रमुख शक्तिपीठों के पौराणिक महत्व व मान्यताओं के बारे में…
