भोपाल

इंदौर में सड़क हादसा: ओंकारेश्वर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 10 महिलाएं घायल

MP Accident: महाकुंभ में शामिल होने के बाद मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

Image

ओंकारेश्वर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में स्नान करने के बाद मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक बस अचानक पलट गई। इस हादसे में 10 महिलाएं के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही बस के अचानक पलटने के पीछे की वजह की भी जांच की जा रही है।

इंदौर में बस पलटने से हुआ हादसा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस पलटने का यह हादसा इंदौर शहर से करीब 30 किमी की दूरी पर स्थित भेरू घाट में हुआ है। यहां श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 10 महिलाएं घायल हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधिकारी ने बताया इस बस में सवार सभी लोग गुजरात के रहने वाले थे।

ओंकारेश्वर जा रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में सवार लोग गुजरात के रहने वाले हैं और वे प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में शामिल होने के बाद उज्जैन होते हुए ओंकारेश्वर जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि घायलों को पहले महू के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) भेज दिया गया। एमवायएच के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने बताया, "हादसे में घायल 10 महिलाओं को हमारे अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।" उन्होंने बताया कि घायलों के मुताबिक, यह हादसा संभवतः बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article