भोपाल

Bhopal Water Issues: राजधानी के कई इलाकों में गंदे-बदबूदार पानी की सप्लाई, पार्षद ने मेयर को लिखी चिट्ठी

भोपाल के वार्ड-34 और वार्ड-40 में गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई से स्थानीय निवासी परेशान हैं। पार्षद पप्पू घाड़गे और स्थानीय रहवासियों ने महापौर से शिकायत की है। पानी में क्लोरिन की अधिकता से जलन और उल्टी जैसी समस्याएं भी हो रही हैं।

Image

भोपाल में गंदे पानी की समस्या

Photo : Twitter

भोपाल के कई इलाकों में गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई ने नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय पार्षद पप्पू विलास राव घाड़गे ने महापौर मालती राय को चिट्ठी लिखकर इस गंभीर समस्या पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि नर्मदा पाइपलाइन से जहांगीराबाद और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा पानी कई दिनों से पीने योग्य नहीं है।

घाड़गे ने वीडियो सुबूत भी नगर निगम को सौंपे हैं। वहीं, वार्ड-40 के निवासी अलमास अली ने शिकायत की है कि पानी में क्लोरिन की अत्यधिक मात्रा मिलाए जाने से त्वचा में जलन और उल्टी जैसी स्वास्थ्य समस्याएं सामने आ रही हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, क्लोरीन की अदिक मात्रा की वजह से बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। पार्षद घाड़गे ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। नगर निगम से अब यह अपेक्षा की जा रही है कि वह जल आपूर्ति की गुणवत्ता सुनिश्चित कर लोगों को राहत प्रदान करे।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article