Bhopal Electricity Cut: भोपाल के लोगों को आज बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। रविवार को करीब 30 इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली कंपनी इन इलाकों में मेंटेनेंस कार्य करेगी, जिसके चलते लोगों को 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी काम समय पर निपटा लें ताकि बाद में असुविधा न हो।
इन इलाकों में कटेगी बिजली
बिजली कटौती का असर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक नयापुरा, बरेला गांव, ओम शिव नगर, मुंशी प्रेमचंद कॉलोनी, लालघाटी, कोहेफिजा और ईदगाह फिल्टर प्लांट समेत कई इलाकों में रहेगा। वहीं सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, जेके रोड, एकतापुरी, कैलाश नगर, करोंद, बैरसिया रोड और आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा,ई-7 इलाके और उसके आसपास के इलाकों में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
