भोपाल

Bhopal: अच्छी खबर! अब बोट क्लब होगा नो व्हीकल जोन, सैर के लिए मिलेंगे ई- व्हीकल्स, जानिए कब से

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2023, 05:38 PM IST

Bhopal: मार्च से बोट क्लब पर शिमला शहर की माल रोड के जैसे लोग सैर करने का मजा ले सकेंगे। इस इलाके को शाम के समय नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया जाएगा। यहां पर घूमने आने वाले सैलानियों को घुड़ सवारी सहित स्ट्रीट फूड की सुविधा भी मिलेगी। अवैध दुकानों और गुमटियों को हटाकर 23 वेंडर्स को स्ट्रीट फूड बेचने की परमिशन दी जाएगी।

Image

भोपाल का वन विहार इलाका होगा नो व्हीकल्स जोन, सैर के लिए जल्द मिलेंगे ई- व्हीकल्स (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • राजधानी का बोट क्लब आगामी मार्च से नो व्हीकल जोन घोषित किया जाएगा
  • सैलानियों को वन - विहार जाने के लिए ई-व्हीकल्स उपलब्ध करवाए जाएंगे
  • अतिक्रमण हटाकर 23 वेंडर्स को स्ट्रीट फूड बेचने की परमिशन दी जाएगी

Bhopal: लेक सिटी भोपाल के वासियों के लिए ये एक अच्छी खबर है। अगले महीने यानी कि, मार्च से बोट क्लब पर हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर की माल रोड के जैसे लोग सैर करने का मजा ले सकेंगे। बता दें कि, इस इलाके को मार्च महीने के पहले वीक से ही शाम के समय नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया जाएगा।

इसके लिए भोपाल नगर - निगम तैयारियों में जुटा है। बता दें कि, बोट क्लब का पूरा माहौल ऐसा रहेगा कि, दो किमी लंबाई वाली इस सड़क पर लोग आराम से घूम सकेंगे। यहां पर घूमने आने वाले सैलानियों को घुड़ सवारी सहित स्ट्रीट फूड की सुविधा भी मिलेगी। बता दें कि, एक महीने में यहां पर सब तरह की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके बाद यहां पर सैलानियों की तादाद बढ़ने की उम्मीद है।

वन - विहार जाने के लिए ई-व्हीकल्स मिलेंगे

नगर -निगम कोलासनी आयुक्त वीएस चैधरी के मुताबिक, बोट क्लब से वन विहार जाने के लिए ई-व्हीकल की सुविधा भी मिलेगी। जिसमें पहले चरण में 20 ई-व्हीकल्स का इंतजाम वन - विहार की ओर से किया जाएगा। यहां से अतिक्रमण हटाया जाएगा, जिसमें अवैध दुकानों और गुमटियों को हटाकर 23 वेंडर्स को स्ट्रीट फूड बेचने की परमिशन दी जाएगी। आयुक्त के मुताबिक, अधिकृत वेंडर्स खुद के खर्चे पर जीवन वाटिका पार्क के सामने एक जैसी दुकानों का निर्माण करवा रहे हैं। आयुक्त के मुताबिक, बोट क्लब को जिला प्रशासन, नगर - निगम व वन विहार के संयुक्त तत्वावधान में आबाद किया जाएगा। बता दें कि, यहां पर स्मार्ट बाइक स्टेशन पहले से बना हुआ है।

ऐसे होगा इलाका डेवलप

नगर निगम के हेल्थ ऑफिसर राजीव सक्सेना के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों के बाद बोट क्लब में दुकानें बनकर तैयार हो जाएंगी। इसके बाद जिला प्रशासन और नगर निगम यहां अन्य इंतजाम डेवलप करेगा। यहां विगत 25 सालों से कारोबार कर रहे 23 लोगों की लिस्ट एसडीएम कार्यालय में मौजूद है। नगर - निगम की हॉकर्स नीति के तहत केवल इन 23 लोगों को ही यहां कारोबार करने की परमिशन रहेगी। अब अतिक्रमण हटाकर इलाके को साफ किया जाएगा। इसके बाद यहां पर बाकी डेवलपमेंट के काम होंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article