भोपाल

Bhopal Crime: सौतेले पिता ने हैवान बन बेटी से किया दुष्‍कर्म, सगी मां ने भी दिया साथ, दोनों गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 10:05 PM IST

Bhopal Crime: राजधानी भोपाल में एक बार फिर से रिश्‍ते तार-तार हुए हैं। एक सौतेले बाप ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्‍कर्म किया। पीड़िता ने यह बात अपनी सगी मां को बताई, लेकिन उसने भी साथ देने की जगह पूरी बात को दबा दिया। जिसके बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

सौतेले बाप ने किया नाबालिग बेटी से रेप। (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  1. सौतेला बाप कर रहा था रेप, लेकिन सगी मां जानते हुए भी थी चुप
  2. मां ने जानकारी मिलने के बाद भी नहीं दी पुलिस को कोई शिकायत
  3. दोस्‍त की मदद से पीड़िता ने दी पुलिस को शिकातय, दोनों गिरफ्तार

Bhopal Crime: राजधानी भोपाल में एक सौतेले पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी से हैवानित का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यह मामला शहर के अशोका गार्डन एरिया का है। सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्‍कर्म किया और उसे डरा धमका कर किसी को न बताने को कहा, लेकिन इसके बाद भी किशोरी ने इस ज्यादती के बारे में अपनी सगी मां को बता दिया, लेकिन मां ने भी इस मामले में कार्रवाई करने की जगह उसे चुप रहने की सलाह थी।

हालांकि कुछ दिन चुप रहने के बाद किशोरी ने पूरे मामले की शिकायत थाने में आकर की, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता के सौतेले पिता और मां के खिलाफ दुष्‍कर्म की विभिन्‍न धाराओं में केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। वहीं, बच्ची की मानसिक हालत को देखते हुए, उसे उसके एक रिश्तेदारों के पास भेज दिया गया है।

पीड़िता दोस्‍त की मदद से पहुंची पुलिस के पास

अशोका गार्डन पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, शिकायत करने वाली 16 साल की नाबालिग है, जो एक निजी स्‍कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। उसकी मां ने कुछ समय पहले अपने पहले पति को छोड़कर एक युवक से दूसरी शादी की थी। कुछ दिन बाद महिला अपनी 16 साल की बेटी को भी अपने साथ रहने के लिए लेकर आई। आरोपित पति बेटी पर शुरू से ही बुरी नजर रखता था।

पीड़ित किशोरी के अनुसार, उसके सौतेले बाप ने सबसे पहले 29 सितंबर को उसके साथ अश्लील हरकत की। इसके बाद उसने अपनी मां को पूरा घटनाक्रम बताया, लेकिन मां ने उसे चुप रहने की सलाह दी। इसके बाद आरोपी उसके साथ लगातार दुष्‍कर्म करता रहा। यह सारी बातें उसकी सगी मां को भी पता था, लेकिन उसने इसके बारे में पुलिस को जानकारी देने की जगह बात को दबा दिया। जिसके बाद किशोरी अपने एक दोस्‍त की मदद से पुलिस के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'