भोपाल

Bhopal News: IRCTC की सौगात, भोपाल से करिए नेपाल तक की सैर, जानिए शेड्यूल

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 04:53 PM IST

Bhopal To Nepal Tour: भोपाल से नेपाल के बीच आईआरसीटीसी की ओर से स्पेशल टूर पैकेज की शुरुआत होने जा रही है। इसकी शुरुआत पांच दिसंबर से होगी। इसमें 6 दिन और पांच रातों का स्पेशल टूर पैकेज होगा। ठहरने और खाने पीने की व्यवस्था आईआरसीटीसी की ओर से की जाएगी। नेपाल के पर्यटक स्थलों पर घुमाया जाएगा। भोपाल से नेपाल तक हवाई सफर से यात्रा होगी।

Image

आईआरसीटीसी कराएगा भोपाल से नेपाल तक स्पेशल टूर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • पांच दिसंबर से शुरू होगा टूर पैकेज
  • भोपाल से हवाई यात्रा के जरिए होगा सफर
  • ठहरने की व्यवस्था और खाने की व्यवस्था आईआरसीटीसी की ओर से रहेगी

Bhopal News: अगर अपनी फैमली के साथ नेपाल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आईआरसीटीसी एक शानदार एयर टूर पैकेज लेकर आया है। बता दें कि, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन दिसंबर के महीने में नेपाल की सैर करने का मौका दे रहा है। आईआरसीटीसी भोपाल से एक एयर टूर पैकेज लेकर आया है। हिमालय की गोद में बसे नेपाल में घूमने का अलग ही आनंद मिल सकेगा। बता दें कि, हर साल लाखों पर्यटक नेपाल अपने परिवार के साथ जाते है। आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम पशुपतिनाथ दर्शन पैनोरमिक पोखरा रखा गया है।

बता दें कि, इस एयर टूर पैकेज में नेपाल के काठमांडू और पोखरा घूमने का मौका मिलने जा रहा है। यह टूर पैकेज 6 दिन और 5 रात का होगा। इसकी शुरुआत भोपाल से 5 दिसंबर, 2022 से होगी। इसमें यात्रियों को खाना - ब्रेकफास्ट और डिनर दिया जाएगा। यात्रा का सफर भोपाल से फ्लाइट द्वारा शुरू होगा। नेपाल प्रस्थान का समय भोपाल एयरपोर्ट से रात 08:50 पर होगा।

आईआरसीटीसी देगा ठहरने की व्यवस्था

मिली जानकारी के अनुसार, आईआरसीटीसी ने इस एयर टूर पैकेज की घोषणा अपने ट्विटर अकाउंट से की है। 6 दिन और 5 रातों का यह टूर पैकेज 5 दिसंबर, 2022 को शुरू होने जा रहा है। इस पैकेज की शुरुआत भोपाल एयरपोर्ट से होगी। इस पैकेज में हवाई यात्रा, थ्री स्टार होटलों में ठहरने की उचित व्यवस्था और खाने का पूरा प्रबंध आईआरसीटीसी की ओर से किया जाएगा।

ऐसे कर सकते हैं बुकिंग

जानकारी के लिए बता दें कि, आईआरसीटीसी ने इस हवाई टूर के लिए प्रति व्यक्ति 47,500 रुपये निर्धारित किए हैं। वहीं, दो लोगों के एक साथ बुकिंग करने पर पैकेज का प्रति व्यक्ति मूल्य 39,000 रुपये होगा और 3 लोगों की एक साथ बुकिंग पर पैकेज का प्रति व्यक्ति मूल्य 38,500 रुपये हो जाएगा। 2 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड के साथ 37,600 रुपये तय किया गया है और बिना बेड 32,200 रुपये चार्ज देना होगा। इस टूर पैकेज के लिए यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन जाकर बुकिंग कर सकते हैं। आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी इस स्पेशल टूर की बुकिंग की जा सकती है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'