भोपाल

Bhopal Crime: लुटेरों के लिए आफत बना ‘ऑटो’, जानिए कैसे धरे गए लूट कर भाग रहे बदमाश

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 03:08 PM IST

Bhopal Crime: कोलार थाना क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे दो बदमाशों के रास्‍ते का एक ऑटो रोड़ा बन गया। दरअसल, भागते समय दोनों बदमाश ऑटो से टकरा कर गिर गए। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने लगा। इस दौरान वहां पर पुलिस पहुंच गई और इन बदमाशों को पहचान कर दबोच लिया।

Image

लूटकर भाग रहे दो बदमाश सड़क हादसे के बाद गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बदमाशों ने मारपीट कर लूट ली थी बाइक और चांदी की चेन
  • दो घंटे बाद ऑटो से हुई टक्‍कर, दोनों हुए गिरफ्तार
  • आरोपियों पर इससे पहले भी दर्ज हैं छिनैती के तीन मामले

Bhopal Crime: भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े बाइक और चांदी की चेन लूट कर भाग रहे दो बदमाशों के रास्‍ते का रोड़ा एक ऑटो बन गया। ऑटो की वजह से इन बदमाशों को कोलार थाना पुलिस ने वारदात के दो घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लूट की बाइक और चेन को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान सलमान शेख और शुभम के तौर पर की है। इन दोनों पर पहले से छिनैती के तीन केस चल रहे हैं।

कोलार थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि, बैरागढ़ चीचली कोलार के रहने वाले तरुण वंशकार यहां के एक शोरूम में काम करते हैं। इन्‍होंने शिकायत दी थी कि, मंगलवार रात को ये ड्यूटी खत्‍म होने के बाद ये अपने घर बैरागढ़ चीचली की तरफ जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उसे दो लोगों ने रोका और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बदमाशों ने उसकी बाइक और गले में पहनी चांदी की चेन लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद तरुण वंशकार ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों का हुलिया बताते हुए आसपास के थानों में भी अलर्ट भेज दिया।

ऑटो से टकराकर गिरे और फिर पहुंची पुलिस तो खुल गई पोल

पुलिस के अनुसार, लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश पुलिस से बचने के लिए तेज रफ्तार में भाग रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक एक ऑटो से टकरा गई और वे दोनों गिर कर चोटिल हो गए। इस हादसे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। जिसकी जानकारी मिलने के बाद वहां पर पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों से पूछताछ करने लगी। इस दौरान बाइक सवार युवका का हुलिया और बाइक देखकर एक पुलिसकर्मी को उन पर शक हुआ और उसने थाने फोन कर बाइक नंबर के बारे में जानकारी ली। बाइक नंबर और दोनों युवक का हुलिया मैच होने के बाद वहां मौजूद पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया और थाने लाकर सख्‍त पूछताछ की तो दोनों ने वारदात कबूल कर ली।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article