भोपाल

दुल्हन ने शादी के तीसरे दिन किया ये काम... सीधे पुलिस के पास पहुंचा दूल्हा

राजस्थान की सवाई माधोपुर जिले के मानटाउन थाना पुलिस ने भोपाल से एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। जिसपर फर्जी शादी कर लोगों के साथ लाखों की ठगने का आरोप है। महिला ने अब तक करीब 25 लोगों के साथ नकली शादी कर उनसे ठगी की है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Bhopal News: भोपाल में पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को पकड़ा है। जिसने एक नहीं, बल्कि 25 लोगों से फर्जी शादी रचाई। जिसके बाद आरोपी महिला ने उनसे लाखों रुपये की ठगी की और फरार हो गई। पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन कर आरोपी महिला को कालापीपल इलाके से गिरफ्तार किया। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि फर्जी शादी कर लोगों को लूटने वाला यह गिरोह भोपाल से चल रहा है। जिसमें कई अन्य सदस्य भी शामिल हैं। जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस तलाश कर रही है।

शादी के 3 दिन बाद सामान लेकर भागी दुल्हन

आरोपी महिला की पहचान यूपी के महराजगंज की निवासी 23 वर्षीय अनुराधा के तौर पर हुई है। जिसने अब तक करीब 25 लोगों से नकली शादी कर उनसे ठगी की है। 3 मई 2025 को विष्णु शर्मा नाम के पीड़ित ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई की। उसे खंडवा के रहने वाले सुनीता और पप्पु मीना ने शादी के लिए अनुराधा की फोटो दिखाई। जब दोनों की शादी हो गई तो उसके तीन दिन बाद अनुराधा गहने, कैश और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू की।

अन्य पीड़ितों से संपर्क कर रही पुलिस

पुलिस ने स्थानीय मुखबिरों की मदद से पन्नाखेड़ी गांव में दबिश देकर अनुराधा को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों में रोशनी, सुनीता, रघुवीर, गोलू, मजबूत सिंह यादव और अर्जन भी शामिल हैं। ये लोग शादी के इच्छुक लोगों से संपर्क करते थे। जिसके बाद उन्हें शादी के लिए लड़की की फर्जी फोटो दिखाते थे और उनसे 2 से 5 लाख तक रुपये वसूलते थे। जब शादी हो जाती थी तो दुल्हन बनी युवती कुछ दिन घर से सारा सामान लेकर फरार हो जाती थी। पुलिस इस मामले में ठगे गए अन्य पीड़ितों से संपर्क कर रही है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article