Bhopal, Indore Bharat Bandh 9 July 2025: कल, 9 जुलाई को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भारत बंद की घोषणा की है। इसमें 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी हिस्सा लेने वाले हैं। इस देशव्यापी हड़ताल में बैंकिंग, परिवहन, डाक, बीमा और कोयला खनन कर्मचारियों समेत विभिन्न क्षेत्रों के कर्मचारी हिस्सा लेंगे। भारत बंद का आह्वान करने वाली फोरम द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि सरकार पिछले 10 सालों से वार्षिक श्रम सम्मेलन का आयोजन नहीं कर रही है। साथ ही लगातार श्रम बल के हितों के खिलाफ फैसले लिए जा रहे हैं।
फोरम ने यह आरोप लगाया है कि आर्थिक नीतियां के कारण बेरोजगारी, वस्तुओं की बढ़ती कीमतें और मजदूरी में गिरावट के कारण मजदूरों को नुकसान हो रहा है। कहा जा रहा है कि यह नीतियां मजदूरों की सुरक्षा को खतरे में डालती हैं। ये सामूहिक सौदेबाजी और हड़ताल के अधिकारों को कम करती है। आइए अब आपको बताएं भारत बंद का भोपाल और इंदौर पर क्या असर पड़ेगा -
भोपाल और इंदौर पर क्या होगा भारत बंद का असर?
भारत बंद के दौरान बैंकिंग सेवाएं, बीमा सेवाएं, परिवहन सेवाएं, कोयला खनन और डाक सेवाएं प्रभावित रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इसके अलावा कई सरकारी विभागों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।
भोपाल-इंदौर में क्या स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या बंद?
स्कूल-कॉलेज पर भारत बंद का असर नहीं पड़ेगा। साथ ही निजी कार्यालय भी चालू रहेंगे। लेकिन, परिवहन सेवाओं के बाधित रहने के कारण व स्थानीय विरोध प्रदर्शनों के कारण सेवाएं बाधित रह सकती हैं, जिससे देरी हो सकती है। हालांकि एप आधारित सेवाएं जैसे ऑटो, कार और ई-रिक्शा सीमित क्षमता के साथ चल सकते हैं।
क्या भारत बंद के दौरान बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित?
आरबीआई ने भारत बंद को लेकर पूर्वनिर्धारित बंद की घोषणा नहीं की है। लेकिन बताया जा रहा है कि बैंकिंग सेवाओं के कई कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे, जिसके चलते बैंकिंग सेवाओं में प्रभावित हो सकती हैं।
