भोपाल

Bhopal: अच्छी खबर! अब मदीने का सफर होगा आसान, भोपाल - इंदौर से हज यात्रा पर जा सकेंगे, नहीं जाना पड़ेगा मुंबई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 08:40 PM IST

Bhopal: भोपाल व इंदौर के लोगों अब मुकद्दस हज के सफर के लिए मुंबई नहीं जाना पड़ेगा। यहां के मुस्लिम हज यात्री मक्का व मदीना के अपने हज का सफर अब भोपाल और इंदौर से कर सकेंगे। दोनों शहरों के इम्बार्केशन पॉइंट बनने से हज यात्रियों को फ्लाइट के लिए मुंबई जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहली बार हज के सफर पर जाने वाले मुस्लिम अकीदतमंदों को हज फॉर्म मुफ्त मिलेंगे। इससे पहले हज के फॉर्म की फीस 300 रुपए थी।

Image

भोपाल व इंदौर के लोगों को हज यात्रा पर जाने के लिए अब मुंबई नहीं जाना पड़ेगा (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • भोपाल व इंदौर के लोगों को अब हज के सफर के लिए मुंबई नहीं जाना पड़ेगा
  • दोनों शहरों के इम्बार्केशन पॉइंट बनने से यात्रियों को फ्लाइट सीधे यहीं से मिलेगी
  • हज के सफर पर जाने वाले मुस्लिम अकीदतमंदों को हज फॉर्म मुफ्त मिलेंगे


Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित इंदौर के लोगों के लिए ये एक अहम खबर है। यहां के लोगों को अब पाक मुकद्दस हज के सफर के लिए मुंबई नहीं जाना पड़ेगा। यहां के मुस्लिम हज यात्री मक्का व मदीना के अपने हज का सफर अब भोपाल और इंदौर से कर सकेंगे। गौरतलब है कि, राज्य हज कमेटी के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार की मुहर लग गई है।

कमेटी अध्यक्ष रफत वारसी के मुताबिक इस मुद्दे को हज कमेटी ऑफ इंडिया के जरिए केंद्र सरकार के सामने उठाया गया था। जिसके तहत भोपाल और इंदौर के इम्बार्केशन पॉइंट बनने से हज यात्रियों को फ्लाइट के लिए मुंबई जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल ये साल 2018 में बंद हो गई थी। जिसे अब फिर से शुरू करने के बाद इन दोनों शहरों समेत आसपास के इलाके के लोगों के हज के सफर पर जाने की राह आसान हो जाएगी।

मुफ्त मिलेंगे हज के फॉर्म

कमेटी अध्यक्ष रफत वारसी के मुताबिक पहली बार हज के सफर पर जाने वाले मुस्लिम अकीदतमंदों को हज फॉर्म मुफ्त मिलेंगे। इससे पहले हज के फॉर्म की फीस 300 रुपए थी। वारसी के मुताबिक राज्य हज कमेटी के जरिए हर साल औसतन 4 हजार 800 यात्री हज यात्रा पर जाते हैं। यहां से मक्का व मदीना के हज के सफर पर जाने वाले लोगों का साल 2019 में आंकड़ा 6 हजार था। इसके बाद इनकी संख्या में कमी आने के चलते साल 2022 में ये घटकर महज 2 हजार 275 रह गई थी। इसकी मुख्य वजह कोरोना महामारी थी, जिसके कारण दो साल तक हज का सफर नहीं हुआ था। वारसी के मुताबिक बीते साल 2022 में यहां से हज का कोटा 1780 ही तय हुआ, जबकि हज यात्रियों की संख्या अधिक थी। हज कमेटी इस बार हज के सफर का कोटा बढ़ने का अनुमान लगा रही है।

आवेदन की तिथि ये होने का अनुमान

मध्य प्रदेश हज कमेटी अध्यक्ष रफत वारसी के मुताबिक हज यात्रियों के हज यात्रा पर जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 9 या 10 फरवरी घोषित होने का अनुमान है। वहीं मुंबई जाने की परेशानी से निजात मिलने के कारण यहां के लोगों का धन व समय दोनों बचेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!