Bhopal: मध्यप्रदेश के लोगों के लिए ये एक अहम खबर है। सूबे के नौनिहालों को अब सरकारी स्तर पर बेहतरीन एजुकेशन मिलेगी। यही वजह है कि, प्रदेश की शिवराज सरकार की ओर से शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतरीन करने को लेकर सीएम राइज स्कूलों शुरुआत की गई है। बता दें कि, सीएम राइज स्कूलों में अब नामांकन के लिए नई प्रवेश नीति भी जारी की गई हैं। इन विद्यालयों में 16 फरवरी को लॉटरी के जरिए स्टूडेंट्स को प्रवेश मिलेगा।
भोपाल
Bhopal: अच्छी खबर! लेक सिटी के नौनिहालों को मिलेगी बेहतरीन एजुकेशन, सीएम राइज स्कूलों में प्रवेश शुरू, इस तारीख से करें आवेदन
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Feb 5, 2023, 04:56 PM IST
Bhopal: प्रदेश की शिवराज सरकार की ओर से शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतरीन करने को लेकर सीएम राइज स्कूलों की शुरुआत की गई है। इन विद्यालयों में 16 फरवरी को लॉटरी के जरिए स्टूडेंट्स को प्रवेश मिलेगा। भोपाल समेत प्रदेश के 275 स्कूलों में 15 फरवरी तक बच्चों के अभिभावक आवेदन कर सकेंगे। सीएम राइज के तहत उदय में 4 वर्ष तक व अरुण में 5 वर्ष तक की आयु सीमा तय की गई है।
भोपाल व एमपी में अब नौनिहालों को सीएम राइज स्कूलों के जरिए मिलेगी बेहतरीन शिक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
- प्रदेश के 275 स्कूलों में 15 फरवरी तक बच्चों के अभिभावक आवेदन कर सकेंगे
- 16 फरवरी को लॉटरी के जरिए स्टूडेंट्स को प्रवेश मिलेगा
- सीएम राइज के तहत उदय में 4 वर्ष व अरुण में 5 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है
