भोपाल

Bhopal: अच्छी खबर! BHEL बनाएगा अब ट्रेनों के कोच, वंदेभारत ट्रेन के रेक बनने से होगी शुरुआत

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 05:02 PM IST

Bhopal: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) अब भारत की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन वंदे भारत सुपरफास्ट के 16 रैक बनाएगी। केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया कॉन्सेप्ट के तहत यह अभिनव प्रयोग किया जा रहा है। भेल अधिकारियों के मुताबिक, ऐसा पहली बार होगा जब भारत हेवी इलेक्ट्रिल्स लिमिटेड में किसी भी ट्रेन का पूरा रैक बनेगा। भेल के अधिकारियों के मुताबिक, वंदे भारत हाई स्पीड ट्रेन के रैक बनाने में सफल होने के बाद अन्य ट्रेनों के आधुनिक रैक बनाए जाएंगे।

Image

भोपाल स्थित भेल (BHEL) के कारखाने में बनेंगे अब ट्रेनों के रैक (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भोपाल के भेल स्थित कारखाने में बनेंगे वंदे भारत ट्रेन के रैक
  • मेक इन इंडिया के तहत ये अभिनव प्रयोग किया जा रहा है
  • अब तक भेल के कारखानों में रेलों के इंजन बनते थे

Bhopal: देश के लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है। जिसमें भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) की ओर से अब ट्रेनों के पूरे रैक तैयार किए जाएंगे। इस परियोजना के तहत सबसे पहले इसकी शुरुआत भारत की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन वंदे भारत सुपरफास्ट के 16 रैक बना की जाएगी। बता दें कि, केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया कॉन्सेप्ट के तहत यह अभिनव प्रयोग किया जा रहा है। भेल अधिकारियों के मुताबिक, ऐसा पहली बार होगा जब भारत हेवी इलेक्ट्रिल्स लिमिटेड में किसी भी ट्रेन का पूरा रैक बनेगा। बता दें कि, भेल के पास अत्याधुनिक निर्माण फैसेलिटी सहित विशेष आर एंड डी सेंटर भी है। यहां पर सोलर सिस्टम विकसित किया जाता है। इससे पहले भेल में मालगाड़ियों के इंजन बनाए जाते रहे हैं। भेल के अधिकारियों के मुताबिक, वंदे भारत हाई स्पीड ट्रेन के रैक बनाने में सफल होने के बाद अन्य ट्रेनों के आधुनिक रैक बनाए जाएंगे।

अब तक गुड्स ट्रेन के इंजन बन रहे थे

गौरतलब है कि, अभी भेल के झांसी स्थित कारखाने में सिर्फ गुड्स ट्रेनों के इंजन बनाए जाते रहे हैं। राजधानी भोपाल स्थित भेल की फैक्ट्री में एक्सप्रेस ट्रेनों के इंजन चलाने वाली ट्रेक्शन मोटर का निर्माण भी किया जा चुका है। भोपाल के भेल कारखाने के अतिरिक्त महाप्रबंधक (पी एंड पीआर) विनोदानंद झा के मुताबिक, इंडियन रेलवे की ओर से भेल को अब ऐसे कई और ऑर्डर मिलने की संभावना है। जिसे लेकर इंडिय रेल मिनिस्ट्री से वार्ता का दौर चल रहा हैं। बता दें कि, भेल द्वारा भारी इलेक्ट्रिक मोटर्स व भारी बड़े ट्रांसफॉमर्स समेत कई हेवी इलेक्ट्रिक उपकरण बनाए जाते हैं। अब ऐसा पहली बार होगा कि, भेल की ओर से ट्रेनों के लिए डिब्बों का निर्माण किया जाएगा।

ये है भेल से जुड़ी खास बातें

बता दें कि, भेल को जमीन, छत और पानी से लेकर आकाश में सोलर सिस्टम लगाने का अनुभव है। अधिकारियों के मुताबिक, भेल के पास अत्याधुनिक निर्माण फैसेलिटी सहित विशेष आर एंड डी सेंटर भी है। इसकी खास बता ये है कि, यहां पर सभी प्रकार के सोलर प्लांट विकसति किए जाते हैं। जिसमें फ्लोटिंग सोलर, कैनल टॉप, स्पेस ग्रेड सोलर, सौलर पंप, ग्राउंड माउंटेड व रूफ टॉप हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'