भोपाल

भोपाल के इस पुल के नीचे मिली युवक की डेडबॉडी, शिनाख्त की कोशिश

भोपाल के भदभदा पुल के नीचे शुक्रवार दोपहर एक युवक का शव बरामद हुआ है, जो लगभग 24 घंटे पुराना बताया जा रहा है। शव के शरीर पर शर्ट नहीं थी, जबकि वह पेंट और सेंडो में था। पुलिस का मानना है कि यह शव आसपास के क्षेत्र से बहकर आया हो सकता है।

Image

(सांकेतिक फोटो-Istock)

Photo : iStock

भोपाल के भदभदा पुल के नीचे शुक्रवार की दोपहर एक युवक का शव मिला है, जो लगभग 24 घंटे पुराना बताया जा रहा है। शव की स्थिति से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पानी में बहकर आया है। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष है और उसके बांए हाथ पर खंडा प्रतीक बना हुआ है, जो सिख समुदाय का विशेष निशान है। स्थानीय निवासियों ने शव को पानी में तैरता हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव की स्थिति को देखते हुए, पुलिस ने बताया कि यह कंपोज्ड होना शुरू हो चुका था। शव को एम्बुलेंस में रखा गया है और आस-पास के सभी थानों में मृतक की तस्वीरें भेजी गई हैं ताकि उसकी पहचान की जा सके। हालांकि, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article