भोपाल

अब भोपाल-इंदौर में मिलेगी Jio 5G सर्विस, बिना पैसा दिए तूफानी स्पीड और अनलिमिटेड 5G डेटा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 29, 2022, 07:26 PM IST

मध्य प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री के Jio True 5G लॉन्च करने के बाद अब Jio ने इंदौर और भोपाल में Jio True 5G शुरू करने का एलान किया. जनवरी 2023 में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को ध्यान में रखते हुए Jio True 5G लॉन्च.

Image

Jio वेलकम ऑफर के तहत यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps+ की स्पीड का अनुभव कर सकेंगे।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आज से भोपाल में भी Jio True 5G सर्विस मिलेगी
  • बिना किसी दाम 1 Gbps+ स्पीड, अनलिमिटेड 5G डेटा
  • जबलपुर और ग्वालियर में Jio True 5G जनवरी 2023 से

Jio True 5G In Bhopal And Indore: Reliance Jio ने आज इंदौर और भोपाल में Jio True5G सर्विस लॉन्च करने का एलान किया। इस लॉन्च के साथ Jio प्रदेश में इंदौर और भोपाल में 5G सर्विस देने वाला पहला और इकलौता ऑपरेटर बन गया है। मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री महाकाल महालोक, उज्जैन में भाषण के दौरान एलान किया था कि Jio इंदौर और भोपाल में 2022 के अंत तक 5G सेवा लॉन्च कर देगा। जनवरी 2023 में हो रहे 17वें प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए ये लॉन्च टेक्नोलॉजी सपोर्ट की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। आज से इंदौर और भोपाल के Jio यूजर्स को 'Jio वेलकम ऑफर ' के तहत आमंत्रित किया जाएगा। Jio वेलकम ऑफर के तहत यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps+ की स्पीड का अनुभव कर सकेंगे।

दोनों शहरों में Jio True5G एकलौती 5G सेवा

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, Jio प्रवक्ता ने कहा कि “जनवरी 2023 में आयोजित हो रहे प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले इंदौर और भोपाल में 5G लॉन्च करते हुए हमें गर्व है। इन दोनों शहरों में Jio True5G एकलौती 5G सेवा है और हमने प्रदेश में True5G सेवा लॉन्च को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के साथ की गई प्रतिबद्धता को निभाया है।

बेहतर टेलीकॉम नेटवर्क मिलेगा

इंदौर और भोपाल मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण शहर हैं। इनका विशेष फोकस शिक्षा, टूरिज्म और इंडस्ट्रियल ग्रोथ पर है। Jio True5G लॉन्च के साथ ग्राहकों को ना सिर्फ बेहतर टेलीकॉम नेटवर्क मिलेगा बल्कि ई-गवर्नेस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, गेमिंग, हेल्थकेयर, कृषि, आईटी और छोटे उद्योगों के लिए विकास के अनंत दरवाजे खुलेंगे।

Jio राज्य में सबसे पसंदीदा टेलीकॉम ब्रांड

हम माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी, राज्य सरकार और मध्यप्रदेश प्रशासन की टीम के आभारी हैं कि उन्होंने प्रदेश को डिजिटाइज करने के हमारे प्रयास में सहयोग किया। Jio राज्य में सबसे पसंदीदा टेलीकॉम ब्रांड है। रीजन में दो तिहाई ट्रैफिक और बाजार में आधी हिस्सेदारी है।" जनवरी 2023 तक Jio True 5G सर्विस राज्य के दूसरे बड़े शहरों जबलपुर और ग्वालियर में लॉन्च हो जाएगी। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के हर शहर और तालुका में Jio True5G सेवा दिसंबर 2023 के अंत तक लॉन्च हो जाएगी।

4420 करोड़ रुपए का निवेश

मध्यप्रदेश के अग्रणी टेलीकॉम ऑपरेटर Jio ने सर्किल में True5G सेवा देने के लिए 4420 करोड़ रुपए का निवेश किया है। ये निवेश पूरी इंडस्ट्री के स्पेक्ट्रम पर किए गए निवेश का 68 फीसदी है। Jio एकमात्र ऐसी कंपनी है जिसने अपना स्टैंडअलोन True 5G नेटवर्क तैनात किया है जिसकी 4G नेटवर्क पर शून्य निर्भरता है। Jio के पास 700 मेगाहर्ट्ज, 3500 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में 5G स्पेक्ट्रम का सबसे बड़ा और बेहतरीन मिश्रण है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article