भोपाल

भोपाल सड़क हादसा, डंपर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, ओवरटेक करने के दौरान हुआ हदास

भोपाल में गंगाजली कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक पर घर लौट रहे एक बुजुर्ग डंपर की चपेट में आ गया। इस हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई हैै। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

भोपाल सड़क हादसे मेंं एक बुजुर्ग की मौत

Photo : iStock

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक हादसे हो गया है। यहां डंपर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे का शिकार हुए बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा मंगलवार देर रात में हुआ, जब वह गंगाजली कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। हादसे में 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।

बाइक और डंपर की टक्कर में बुजुर्ग की मौत

पुलिस के अनुसार, भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में रायसेन जिले के मिट्ठूलाल जाटव गंगाजली कार्यक्रम में शामिल होने के भोपाल गए हुए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह बाइक पर लौट रहे थे, तभी भदभदा घाट के पास एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और यह हादसा हो गया। डंपर की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान आज यानी बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बाताय की मिट्ठूलाल जाटवा एक खेती-किसान थे। हादसे के बाद उनकी मौत से पूरे परिवार में मातम का माहौल है। परिवार के साथ गांव में भी दुख की लहर है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article